'पति को बांधकर पीट रहे थे, मेरे साथ हैवानियत करते रहे...', झारखंड में विदेशी महिला का गैंगरेप, अब सुनाई आपबीती

Jharkhand Dumka Case: झारखंड के दुमका में एक मार्च की रात 28 साल की स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ साथ गैंगरेप की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। सात आरोपियों ने विदेशी महिला का मिलकर गैंगरेप किया था। अब विदेशी महिला ने उस रात की हैवानियत भरी आपबीती बताई है।

गैंगरेप की पीड़िता की आपबीती सुन लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। स्पेनिश पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि, 'सातों आरोपी उस वारदात के दौरान लगातार लात-मुक्कों से मार रहे थे।'

Jharkhand Dumka Case

पीड़िता ने कहा कि, 'जब मेरे साथ ये हैवानियत हो रही थी तो आरोपियों ने मेरे पति के हाथों को बांध दिया था और उसे लगातार पीट रहे थे। बेबश मेरे पति सबकुछ देख रहे थे।'

पीड़िता ने कहा- 'मुझे लगा, वो मेरी जिंदगी का आखिरी दिन है...'

पीड़िता महिला ने कहा कि, ''मुझे लगा कि ये मेरी जिंदगी का आखिरी दिन होने वाला है। ऐसा लग रहा है ये वो लोग मेरी हत्या कर देंगे। लेकिन भगवान की कृपा है कि मैं अभी जिंदा हूं। मुझे उस रात भगवान ने ही बचा लिया है।''

रेप की वारदात स्पेन की महिला से दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को खुद एसपी पीताम्बर सिंह देख रहे हैं।

28 साल की स्पेन की महिला, अपने 64 साल के पति के साथ आई हैं भारत

28 साल की स्पेनिश महिला अपने 64 साल के पकि के साथ बांग्लादेश से अलग-अलग बाइक टूर पर निकले हैं। कपल झारखंड के रास्ते नेपाल जा रहे थे, जब उनके साथ ये घटना हुई। घटना के बाद स्पेनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में एडमिट कराया गया था।

इस मामले में फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चार आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि महिला का मेडिकल हो चुका है, इसमें गैंगरेप की पुष्टि भी हुई है। गिरफ्तार नहीं हुए, अन्य चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+