अखिलेश के गुणगान के लिये इंडिया गेट से सपा शुरू करेगी 3 साइकिल यात्राएं

इसके लिए दिल्ली में इंडिया गेट से लखनऊ तक साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें से एक यात्रा दिल्ली-मथुरा-आगरा से फरूखाबाद, हरदोई होकर लखनऊ आएगी। दूसरी को अलीगढ़ और तीसरी यात्रा को कानपुर के रास्ते लखनऊ लाया जायेगा। साइकिल यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ता अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएंगे।
बैठक में नेताओं ने लोकसभा चुनाव का माहौल तैयार करने के मद्देनजर लखनऊ में सपा का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी लिया है। इसके साथ ही पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद जून में सघन सदस्यता अभियान भी चलाएगी।












Click it and Unblock the Notifications