बहू ऐश्वर्या को मिला ED का समन तो जया बच्चन का फूटा गुस्सा, बोलीं-BJP के बुरे दिन आने वाले हैं

नई दिल्ली, दिसंबर 20। पनामा पेपर लीक मामले में सोमवार को एक तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी के सामने पेश होना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार को ही राज्यसभा में ऐश्वर्या राय की सास यानि कि जया बच्चन का गुस्सा फूट पड़ा। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने संसद में अपना आपा खो दिया और उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत जल्द उनकी सरकार के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं।

Jaya Bachchan

व्यक्तिगत टिप्पणी पर भड़कीं जया बच्चन

दरअसल, राज्यसभा में जिस वक्त जया बच्चन का पारा हाई हुआ, उस सदन में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ संशोधन विधेयक 2021 पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने स्पीकर से कहा कि सदन में महिला सांसदों पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं किसी पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहती। जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था और उन्हें उस तरह से नहीं बोलना चाहिए था जैसा उन्होंने किया।"

स्पीकर पर भी भड़कीं जया बच्चन

Recommended Video

    Panama Papers Leak: ED के सामने पेश हुईं Aishwarya Rai Bachchan, जानिए पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि राज्यसभा में जया बच्चन ने ये बातें तब कहीं जब नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ संशोधन विधेयक 2021 पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान हंगामे के बीच किसी सांसद ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। इसी से जया बच्चन गुस्से में आ गईं। विधेयक पर बोलते हुए जया बच्चन स्पीकर पर भी भड़क उठी थीं। उन्होंने स्पीकर से कहा, 'आप मत बोलिए, मेरा मौका है बोलने का..आप क्यों बोल रहे हैं? उन्होंने आगे कहा - देखिए, आपके बुरे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं। अगर आपका रवैया इसी तरह चलता रहा, तो आपके बुरे दिन बहुत जल्द आएंगे।

    व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले सांसद पर हो कार्रवाई- जया बच्चन

    जया बच्चन की इस टिप्पणी के बाद उन्हें फिर से रोकने की कोशिश हुई तो उन्होंने कहा कि आप बात ही मत करने दो, सदन में भी न बैठें, गला ही घोंट दीजिए हमारा आप लोग। इसी दौरान किसी ने जया बच्चन पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी, जिसको लेकर वो भड़क गईं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिसने मुझपर व्यक्तिगत टिप्पणी की है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, कोई किसी को लेकर कैसे व्यक्तिगत टिप्पणी कर सकता है? सदन में बैठे सभी सांसदों के मन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान होना चाहिए, जो कि नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+