सपा के बड़े नेता का बयान, 'अमर सिंह जैसा होगा शिवपाल का हाल'

समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी संजय लाठर ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली। मुलायम सिंह यादव के कुनबे में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच चल रही सियासी तकरार में अब दोनों तरफ के नेता खुलकर एक दूसरे पर बयानों की बमबारी करने लग गए हैं। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा में मुलायम सिंह यादव के शामिल होने के बाद दोनों खेमों के बीच पहले से चली आ रही तनातनी और तेज हो गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी संजय लाठर ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

संजय लाठर ने क्या कहा?

संजय लाठर ने क्या कहा?

संजय लाठर ने शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा, 'समाजवादी पार्टी के अंदर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। साइकिल यात्रा में पहुंचकर मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को अपना आशीर्वाद प्रदान कर दिया है। लोकसभा चुनाव में नेताजी सपा के लिए प्रचार भी करेंगे। शिवपाल यादव और उनके समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का हाल अमर सिंह की तरह होगा, जिनका आज कोई वजूद नहीं है।'

दिल्ली के मंच से अखिलेश को आशीर्वाद

दिल्ली के मंच से अखिलेश को आशीर्वाद

आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में मुलायम सिंह यादव ने पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं को चौंका दिया था। रैली के मंच से मुलायम सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा है कि समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी न होने पाए, ये हमेशा आगे बढ़ती रहे। मुलायम सिंह ने अपने भाषण के दौरान 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी होने का आशीर्वाद भी दिया।

मुलायम ने लगाया कयासों पर विराम

मुलायम ने लगाया कयासों पर विराम

गौरतल है कि पिछले दिनों शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नए दल का गठन किया था। शिवपाल यादव ने ऐलान किया कि वो 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। अखिलेश और शिवपाल की सियासी तनातनी के बीच इस बात को लेकर चर्चा थी कि मुलायम सिंह यादव किसके साथ जाएंगे। हालांकि दिल्ली की रैली में सपा को आशीर्वाद देकर मुलायम सिंह ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+