सपा नेता का बड़ा ऐलान, अयोध्या में राम मंदिर के लिए दूंगा 15 करोड़ रुपए
बुक्कल नवाब सपा के विधान परिषद सदस्य हैं, उन्होंने इस बात का ऐलान रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।
लखनऊ। चाहे भाजपा हो या सपा, हर राजनीतिक पार्टी ने अयोध्या के राम मंदिर पर गहरी राजनीति की है, जहां बीजेपी का मुख्य एजेंडा अयोध्या में रामलला मंदिर का निर्माण करवाना हैं वहीं कांग्रेस और सपा इस मुद्दे पर मुस्लिमों के साथ खड़ी आती है।
लेकिन इस बार ऐसा कुछ हुआ है जिसने यूपी की राजनीति को एक नया मोड़ देने की कोशिश की है। आपको जानकर हैरत होगी लेकिन ये सही है कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता बुक्कल नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर बनने का समर्थन किया है और इसी कारण उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए देने का भी ऐलान किया है।
बुक्कल नवाब सपा के विधान परिषद सदस्य हैं
मालूम हो कि बुक्कल नवाब सपा के विधान परिषद सदस्य हैं, उन्होंने इस बात का ऐलान रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। मीडिया के सामने नवाब ने कहा कि जब उन्हें अपनी जमीन का मुआवजा मिलेगा तो वह उसमें से 15 करोड़ रुपए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे। उन्हें लगता है कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण होना ही चाहिए।
खुद भगवान राम को मुकुट पहनाएंगे
नवाब ने ये भी कहा कि जब मंदिर बन जाएगा तो वो खुद भगवान राम को मुकुट पहनाएंगे और 10 लाख रूपए चढ़ाएगे, जिसका मेरे 15 करोड़ रूपए से कोई लेना-देना नहीं होगा। बुक्कल ने बताया कि अभी उन्हें सरकार से करीब 30 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना है, मेरी उस जमीन का इस्तेमाल सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट बनाने में किया गया है लेकिन अभी मेरे पास वो राशि नहीं आई है इसलिए अभी मेरे पास नहीं है लेकिन जब भी मेरे पास रकम आएगी मैं अपना वादा निभाऊंगा।
{promotion-urls}













Click it and Unblock the Notifications