लोकसभा चुनाव में हार से बौखलाए सपा के गुंडे यूपी म फैला रहे हैं अराजकता: भाजपा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सुरक्षा के मामले में प्रदेश की सपा सरकार विफलता के उच्च शिखर पर है। बिजनौर में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात एक ताजा घटना है। महिलाओं के साथ छेड़खानी व दुराचार की घटना एक भी दिन रुकी नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार से हताश और बौखलाए सपा के गुंडे प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं।
इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, लखनऊ, झांसी, आजमगढ़ सहित कई जिले सपा के गुंडों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर, प्रतापगढ़, लखनऊ, उन्नाव और मथुरा में हुई लूट, हत्या और छेड़खानी की घटनाओं से पूरे प्रदेश में अराजकता और दहशत का माहौल स्पष्ट दिखता है। भाजपा नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते प्रदेश सरकार ने अपने अपराधी कार्यकर्ताओं पर लगाम नहीं लगाई तो आने वाले दिनों में प्रदेश की स्थिति विस्फोटक हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications