मध्‍य प्रदेश में भी 'महागठबंधन' की तैयारी में अखिलेश-मायावती

नई दिल्‍ली। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए उत्‍तर प्रदेश में महागठबंधन बनाने की तैयारी में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में बड़ा उलटफेर करने जा रहे हैं। सपा, बसपा दोनों ही मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर चुके हैं, लेकिन तेजी से बदल रहे समीकरण में यह खबर सामने आ रही है सपा-बसपा मध्‍य प्रदेश में गठबंधन कर सकते हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि अखिलेश यादव और मायावती राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ में भी साथ आ सकते हैं।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मांग रही सबसे ज्‍यादा सीट

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मांग रही सबसे ज्‍यादा सीट

राजनीतिक गलियारों में चर्चा गरम है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, सपा और बसपा मिलकर मध्‍य प्रदेश में चुनावी गठबंधन कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि तीनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर करीब-करीब सहमति बन चुकी है, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर समस्‍या सामने आ रही है। सबसे ज्‍यादा पेंच गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से फंस रहा है, जो कि यह तर्क दे रही है कि उसका मध्‍य प्रदेश में प्रभाव ज्‍यादा है, इसलिए उसे ही सबसे ज्‍यादा सीटें मिलनी चाहिए। दूसरी ओर बसपा-सपा का प्रयास है कि वे ज्‍यादा से ज्‍यादा सीटों पर लड़े।

 पहले ही इरादे जाहिर कर चुके हैं अखिलेश यादव

पहले ही इरादे जाहिर कर चुके हैं अखिलेश यादव

बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर चुकी है, इसके बाद अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने से मना कर दिया, लेकिन सपा अध्‍यक्ष ने इतना जरूर कहा कि उनका पार्टी बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा था कि सपा या तो मध्‍य प्रदेश चुनाव में अकेले उतरेगी या बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन करके।

 गोंडवाना पार्टी की सभा में हिस्‍सा ले चुके हैं अखिलेश यादव

गोंडवाना पार्टी की सभा में हिस्‍सा ले चुके हैं अखिलेश यादव

अखिलेश यादव मध्‍य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सभा में भी हिस्‍सा ले चुके हैं। इस दौरान उन्‍होंने गठबंधन की इच्‍छा भी जाहिर की थी। बहरहाल, अखिलेश यादव भले ही एमपी में गठबंधन को लेकर बार-बार इच्‍छा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन मायावती ने अब तक चुप्‍पी साधे हुई है। देखना होगा कि आखिर कब तक मायावती इस बारे में पत्‍ते खोलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+