Monsoon Reached in Kerala: खत्म हुआ इंतजार, दो दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Monsoon Updates: आखिरकार इंतजार हुआ खत्म...मानसून केरल पहुंच गया है, मौसम विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मानसून ने आज केरल और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में दस्तक दे दी है, ये दो दिन पहले ही केरल पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि 'दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और आज पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है और इसी वजह से इन राज्यों में अब आपको झमाझम बारिश देखने को मिलेगी और इसी कारण यहां पर अलर्ट जारी है।'

आपको बता दें कि केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है, उसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ता है और 5 जून तक इसकी दिशा पूर्वोत्तर भारत की ओर होती है लेकिन इस बार ये वक्त से पहले ही इधर मूव कर सकता है।
कई दिनों से केरल में प्री मानसून गतिविधियां चालू थीं
आपको बता दें बीते कई दिनों से केरल में प्री मानसून गतिविधियां चालू थीं और वहां पर भयंकर बारिश हो रही है इस वक्त केरल के कई स्थानों पर तेज हवाएं चल रही है।
चक्रवात 'रेमल' की वजह से मानसून पहले आया
इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात 'रेमल' की वजह से इस बार मानसून जल्द आएगा और आज उसका पूर्वानुमान सही साबित हुआ।
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून की स्पीड आगे भी ऐसी रहेगी और इसके कम होने और अटकने के फिलहाल आसार नहीं है। इसकी वजह से केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इस बार मानसून काफी अच्छा रहेगा-IMD
आईएमडी ने पहले ही कह रखा है कि इस बार मानसून काफी अच्छा रहेगा और जमकर बादल बरसेंगे, सितंबर कर मानसून पूरे भारत को कवर कर लेगा।
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में,लोग परेशान
जहां एक ओर दक्षिण में बारिश हो रही हैं, वहीं दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत आग की भट्टी की तरह उबल रहा है। दिल्ली में पारा 50 पार कर चुका है तो वहीं यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी है जबकि हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश होने के आसार हैं और इसके लिए भी अलर्ट जारी है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications