बिहार में तय समय से तीन दिन पहले पहुंचा मानसून, 10 साल बाद हुआ ऐसा, भारी बारिश का Alert

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है, ये अपने तय समय से तीन दिन पहले मानसून के कारण शनिवार से राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि भागलपुर और पूर्णिया में मानसून की पहली बारिश हुई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर मानसून पटना पहुंच सकता है।

बिहार में तय समय से तीन दिन पहले पहुंचा मानसून

बिहार में तय समय से तीन दिन पहले पहुंचा मानसून

आईएमडी के मुताबिक मानसून की वजह से अगले दो दिनों में पूरे बिहार में भारी बारिश की आशंका है, इसलिए यहां ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भी इस वर्ष प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार जताए हैं, खास बात ये है कि पूरे 10 साल बाद मानसून बिहार में तय समय से पहले पहुंचा है।

48 घंटों में इन राज्यों में पहुंच सकता है मानसून

48 घंटों में इन राज्यों में पहुंच सकता है मानसून

तो वहीं पड़ोसी राज्य झारखंड में भी अगले 48 घंटों में पहुंचने के आसार है, आईएमडी ने यहां भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और इस वजह से यहां भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में 20 जून तक मानसून के पहुंचने के आसार है, जिसके कारण दिल्ली में बारिश होगी, तो वहीं जबकि उत्तराखंड के रूड़की, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, एमपी और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है इसलिए इन राज्यों में अलर्ट जारी है।

यूपी में भी बारिश के आसार, अलर्ट हुआ जारी

यूपी में भी बारिश के आसार, अलर्ट हुआ जारी

तो वहीं दूसरी ओर यूपी में भी मानसून सोमवार को दस्तक दे सकता है जिससे राज्य में बारिश का सिलसिला चालू हो सकता है, वैसे राज्य के कई इलाकों में प्री-मानसून गतिविधि के कारण बारिश हो रही है, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में यूपी के अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर में आंधी-बारिश की आशंका है, इसके अलावा लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बहराइच में भी अगले कुछ घंटों के अंदर पानी हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिल सकती है।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज बारिश होने के आसार

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज बारिश होने के आसार

मानसून की वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला चालू है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ आया है, जिसके कारण देश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, आईएमडी ने कहा है कि आज राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश होने के आसार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+