तेजी से आगे बढ़ रहा है Monsoon, देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह बारिश हुई, इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिसकी वजह से तपन में कमी हुई है, इस दौरान तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना रहा, बारिश का ये सिलसिला दो दिनों तक बने रहने का अनुमान है, दिल्ली के साथ गुरुग्राम, नोएडा और आस-पास के इलाकों में भी मौसम करवट ले रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अगले कुछ दिन में देश के कई हिस्सों में बारिश
आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल स्थितियां हैं और ये तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके कारण गोवा, कोंकण, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
9 जून तक लगातार बरसेंगे बदरा
जबकि बारिश का सिलसिला दिल्ली, हरियाणा,यूपी, बिहार और पंजाब में भी जारी रहेगा, आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में 9 जून तक आसमान में बादल और हल्की बारिश होती रहेगी। तो वहीं आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तराखंड के रूड़की, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, एमपी और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, आईएमडी ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
जबकि निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्वी हिस्सों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा यह पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर बारिश होने की संभावना है और ये सिलसिला 10 जून तक जारी रहेगा।

11 से 15 जून के बीच काफी बारिश देखने को मिलेगी
सके अलावा तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश होगी। 9 जून से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी, जबकि मध्य भारत के अनेक हिस्सों में आगामी निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते 11 से 15 जून के बीच काफी बारिश देखने को मिलेगी।

दिल्ली में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा और इस बार बारिश काफी अच्छी होने वाली है लेकिन इससे पहले प्री-मानसून बारिश दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications