कोरियाई महिला के पास से मिला 2.5 करोड़ का सोना, इस मशीन में छुपाकर लाई थी इंडिया

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को कस्टम के अधिकारियों ने दक्षिण कोरिया की एक महिला को सोना की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने महिला के पास से 2.5 करोड़ रुपए की कीमत की सोने की सात बार (ईंट) को बरामद किया है। अधिकारी ने कहा कि, दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर से फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल -3 पर शनिवार को उतरी थी। अधिकारी ने बताया कि, सोना एक माइक्रोस्कोप के नीचे छुपाकर लाया जा रहा है।

South Korean woman was arrested at the Delhi airport for allegedly carrying seven gold bars

एडिशनल कमिश्‍नर ऑफ कस्‍टम (आईजीआई एयरपोर्ट) डॉ. अमनदीप सिंह के अनुसार, यह विदेशी महिला मूल रूप से दक्षिण कोरिया की नागरिक है. वह कोरियन एयरलाइन की फ्लाइट संख्‍या KE-0481 से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर पहुंची थी। ग्रीन चैलन पार करते समय कस्‍टम अधिकारियों ने इस विदेशी महिला को जांच के लिए रोका था। जांच के दौरान महिला के कब्‍जे से एक माइक्रोस्‍कोप बरामद किया गया।

कस्टम अधिकारियों ने जब माइक्रोस्‍कोप के वजन को मापा तो उन्हें उसका वजन सामान्य से अधिक लगा। शक के आधार पर आधिकारियों ने माइक्रोस्‍कोप की गहनता से पड़ताल शुरू तो उन्हें माइक्रोस्‍कोप की तली में सोने के सात बार मिले। जिनका वजन 7 किलोग्राम बताया जा रहा है। माइक्रोस्‍कोप से बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 2.45 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने महिला को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+