फोगाट बहनों से मिलीं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी, बोलीं- 'दंगल' मुझे बहुत पसंद
नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की पत्नी किम जुंग सुक ने मंगलवार को पहलवान गीता फोगाट, बबीता फोगाट से मुलाकात की। दिल्ली के ओबरॉय होटल में दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी से मुलाकात में गीता और बबीता के पिता महावीर सिंह फोगाट और उनकी मां दया कौर भी मौजूद थीं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन रविवार से भारत दौरे पर हैं।

जानकार के मुताबिक, किम जुंग सुक ने फोगाट बहनों की जिंदगी पर बनी आमिर खान की फिल्म दंगल देखी थी और ये उन्हें काफी पसंद है। भारत आने से पहले ही उन्होंने खुद फोगाट बहनों से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी। ऐसे में पहले से ही ये मीटिंग तय कर दी गई थी।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन रविवार को दिल्ली पहुंचे है। यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके साथ पत्नी किम जुंग-सुक, उनकी कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य, अधिकारी और 100 उद्योगपति भी आए हैं।
सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने नोएडा में सैमसंग मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन किया। सैमसंग कंपनी की ये नई यूनिट नोएडा के सेक्टर-81 में है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री कहा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications