Kanal Kannan: टॉलीवुड पॉपुलर स्टंट मास्टर कनाल कन्नन गिरफ्तार, पादरी का लड़की के साथ डांस वीडियो किया था शेयर
Actor-Stunt Master Kanal Kannan Arrest: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टंट मास्टर और एक्टर कनाल कन्नन (Kanal Kannan) को एक बार फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। कनाल कन्नन को नागरकोइल में साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
तमिलनाडु पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कनाल कन्नन ने हाल ही में कुछ दिन पहले एक पादरी का एक लड़की के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके आरोप में उनको नागरकोइल से गिरफ्तार किया गया है।

कॉलीवुड स्टंट मास्टर कन्नन पर वीडियो को लेकर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने स्थिति से निपटने और साइबर अपराध कानूनों के तहत उनको तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
कुछ दिन पहले स्टंट मास्टर ने अपने ट्विटर पर एक विदेशी पादरी का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में पुजारी एक छोटी लड़की के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
विदेशी पादरी का वीडियो किया शेयर
कनल कन्नन ने वीडियो पोस्ट किया जिसे पृष्ठभूमि में तमिल गीतों के साथ एडिट किया गया था। उन्होंने ट्वीट को कैप्शन देते हुए लिखा, 'यही है विदेशी धार्मिक संस्कृति की सच्ची स्थिति???!!!! धर्मांतरित हिंदुओं सोचो!!!! पश्चाताप!!!" कनाल कन्नन की इस पोस्ट की ट्विटर पर अन्य लोगों ने काफी आलोचना की थी।
डीएमके नेता ने कराई शिकायत दर्ज
इसके बाद, कन्याकुमारी जिले के थिट्टुविलाई इलाके के डीएमके आईटी विंग के सदस्य ऑस्टिन बेनेट ने कनाल कन्नन के खिलाफ नागरकोइल अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद नागरकोइल साइबर-अपराध शाखा पुलिस ने मामला दर्ज किया और कनाल कन्नन पर 2 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
इससे पहले सोमवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने कनाल कन्नन को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए समन जारी किया था। जिस पर स्टंट मास्टर सुबह करीब 10 बजे नागरकोइल पुलिस स्टेशन में जांच के लिए उपस्थित हुए। जांच के बाद साइबर अपराध पुलिस ने उनको को गिरफ्तार कर लिया और फिर न्यायिक रिमांड के लिए जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है।
तमिल इडस्ट्री के पॉपुलर नाम हैं कनाल कन्नन
बता दें कि तमिल सिनेमा में काफी लोकप्रिय स्टंट मास्टर कनाल कन्नन ने सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर थलपति विजय जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। कनाल कन्नन तमिलनाडु के लोकप्रिय हिंदू संगठन हिंदू मुन्नानी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हिंदू मुन्नानी संगठन का कला और साहित्य विंग के राज्य सचिव का पद संभाला हुआ हैं।












Click it and Unblock the Notifications