साउथ के सुपर स्टार सूर्या कोरोना वायरस की चपेट में, ट्वीट कर कहा- लाइफ अभी नॉर्मल नहीं हुई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजीटिवSouth film industry superstar Surya Shivkumar's corona virus test positive

नई दिल्ली। तमिल अभिनेता सूर्या का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। रविवार को एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। उन्होंने आगे कहा कि वह चेन्नई के एक अस्पताल में इसका इलाज करा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं कोरोनावायरस से पीड़ित हूं और मेरा इलाज करवा रहा हूं। हम सभी महसूस करेंगे कि जीवन अभी तक सामान्य नहीं हुआ है। डर के नहीं रहा जा सकता। साथ ही सुरक्षा और ध्यान जरूरी है। डेडिकेटेड सपोर्टिंग फिजिशियंस को प्यार और धन्यवाद।"

Recommended Video

      Tamil Actor Suriya Covid-19 की चपेट में, Tweet कर लिखा-Life अभी नॉर्मल नहीं हुई | वनइंडिया हिन्दी
      Surya

      साथ ही उन्होंने लोगों को इस महामारी से सावधान करते हुए कहा, "अभी कोविड-19 को खत्म होने में काफी वक्त लगेगा इसलिए सावधान रहें और सुरक्षित रहें।" उन्होंने उन डॉक्टरों और नर्सों का भी धन्यवाद किया जो उनका इलाज कर रहे हैं। सूर्या के कोरोना से संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आने के बाद से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और अभिनेता के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी वीडियोज के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया था।

      यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: रुबीना का सलमान खान के सामने खुलासा, 'आते थे सुसाइडल ख्याल, है टेम्पर इश्यू...'

      गौरतलब है कि सूर्या तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम है। सूर्या के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद उनके चाहने वालों और उनके साथी कलाकारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

      फिल्मकार राजशेखर पांडियन जो सूर्या के काफी अच्छे दोस्त भी हैं, उन्होंने सूर्या के ट्वीट को अपने हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा- "प्रिय भाइयों और बहनों अन्ना ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।" सूर्या ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सोरारई पोटरू' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी हिट रही थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+