Bigg Boss 14: रुबीना का सलमान खान के सामने खुलासा, 'आते थे सुसाइडल ख्याल, है टेम्पर इश्यू...'
Bigg Boss 14: रुबीना का सलमान खान के सामने खुलासा, 'आते थे सुसाइडल ख्याल, है टेम्पर इश्यू...'
Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: Rubina Dilaik Salman Khan: बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक पिछले हफ्ते से राखी सावंत के साथ हुई झगड़ों को लेकर चर्चा में हैं। राखी सावंत पर एक झगड़े के दौरान रुबीना दिलैक ने पानी फेंक दिया था। इसके अलावा शो में रुबीना दिलैक अक्सर ये कहते देखी गई हैं कि राखी सावंत को शो के मेकर्स सपोर्ट कर रहे हैं। इस बात को लेकर शनिवार (06 फरवरी) को सलमान खान वीकेंड के वार में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पर गुस्सा होते भी दिखें। अब कलर्स चैनल ने रविवार (07 फरवरी) को दिखाए जाने वाले वीकेंड के वार का प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रुबीना दिलैक अपने गुस्से और टेम्पर इश्यू के बारे में बात करती दिख रही हैं।
Recommended Video

सलमान ने रुबीना की बहन से पूछा- क्या ये ऐसी ही हैं...?
बिग बॉस 14 में रुबीना को सपोर्ट करने उनकी बहन ज्योतिका दिलैक आई हैं। जिनसे बात करते हुए सलमान खान ने कहा- 'ज्योतिका, जो मैंने कल कहा क्या आप मेरी बात से सहमत थीं? क्या रुबीना घर पर भी ऐसी ही हैं या फिर शो में उनका यह रूप देखने को मिल रहा है?' जवाब में ज्योतिका दिलैक कहती हैं- 'अगर आप उनका नजरिया एक बार समझते तो वो उतने बुरे नहीं हैं।' जिसपर सलमान खान कहते हैं, 'वो गलत जा रही हैं और बहुत समय से गलत जा रही हैं।'
सलमान खान रुबीना दिलैक के गुस्से को लेकर शनिवार को वीकेंड के वार में उनपर भड़क गए थे। हालांकि सलमान खान ने रुबीना का नाम नहीं लिया लेकिन शो के मेकर्स पर सवाल उठाने को लेकर सलमाम खान ने उनको काफी सुनाया।

रुबीना का खुलासा- 'सुसाइडल ख्याल आते थे...'
सलमान खान को जवाब देते हुए रुबीना दिलैक कहती हैं, ''आज से 7-8 साल पहले मैं ऐसी ही थी एग्ररेसिव, यहां तक कि मेरे माता-पिता के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे। मुझे बहुत गुस्सा आता था। सुसाइडल ख्याल आते थे। हमारे रिलेशनशिप टूटने का भी यही कारण था।''
रुबानी ने कहा, मुझमें टेम्पर इश्यू था, सुसाइडल नेचर था, मैं किसी को सुनने के लिए कभी तैयार नहीं होती थी। मेरे रिलेशनशिप के टूटने कू भी सबसे बड़ा वजह यही थी।

रुबीना की बहन बोलीं- घर में किसी ने उनको प्यार नहीं दिया
सलमान खान से बात करते हुए रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक ने कहा, घर पर उनको (रुबीना) किसी ने सराहा नहीं है, प्यार नहीं दिया है। सर वो इमोशनली थोड़ा वीक हो गए हैं, इसलिए वो वैसा लग रहा है। वरना वो वैसी नहीं हैं। वो सच में बहुत अच्छी हैं।
सोशल मीडिया पर रुबीना के फैन्स इस बास से गुस्सा भी हैं कि बिग बॉस के अंदर रुबीना को काफी सुनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि शो के अंदर रुबीना को सच में टॉर्चर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications