Anil P: 2020 में आई एक और बुरी खबर, मलयालम के जाने-माने एक्टर की डूबने से मौत
नई दिल्ली। South actor Anil P Death: साल 2020 के जाते-जाते फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनिल पी (Anil P) अब हमारे बीच नहीं हैं। शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया, बताया जा रहा है कि एक्टर अनिल पी की मौत पानी में डूबने से हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ एक डैम में नहा रहे थे, इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। अनिल पी के निधन की खबर के बाद से उनके फैंस काफी निराश हैं। इस घटना से साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) को भी बड़ा झटका लगा है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका
45 वर्षीय एक्टर अनिल पी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चेहरों में से एक थे। उनकी मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्रिसमस (Christmas) के मौके पर अपने चहेते एक्टर को खोने के उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा है। दरअसल, अनिल पी अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर गए हुए थे, वह कुछ समय दोस्तों के संग बिताना चाहते थे इसलिए फिल्म क्रू को छोड़कर पास के रिजरवॉयर (Reservoir) घूमने चले गए। यहीं एक डैम में नहाते वक्त डूबने से उनकी मौत हो गई।

पानी में डूबने से मौत
लोकल पुलिस के मुताबिक दिवंगत एक्टर मालनकारा रिजरवॉयर पर अपने दोस्तों संग नहा रहे थे, इसी दौरान उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। डैम से निकालकर एक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल पी के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस अपना दुख प्रकट कर रहे हैं, इसके अलावा इंटस्ट्री के तमाम लोगों ने भी ट्वीट कर दुख जाहिर किया है।

मुख्यमंत्री विजयन ने जताया शोक
एक्टर के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अनिल पी के शानदार काम को कभी भूलाया नहीं जा सकता, उनके द्वारा निभाए गए किरदारों ने दर्शकों को दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। अभिनेता अनिल पी के अचानक दुनिया से जाना मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। बता दें कि एक्टर अनिल पी की फिल्म अय्यपन्नुम कोशियुम दर्शकों को खूब पसंद है।

फिल्म निर्देशक को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया
बता दें कि इसी महीने दिसंबर में मलयाम के एक और मशहूर निर्देशक नारीपुझा शानावस (Naranipuzha Shanavas)को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। 21 दिसंबर को जब वो अपनी आगामी फिल्म गांधीराजन के सेट पर थे तभी अचानक दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नारानीपुझा शानवस की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के लिए एक बहुत बड़ा सदमा है।
यह भी पढ़ें: साहित्यकार पद्मश्री शम्सुर रहमान फारुकी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications