'अपुन सूरज पर है अभी', भारत के पहले सूर्य मिशन लॉन्च होने पर खुशी से झूमे सोशल मीडिया यूजर्स, मीम की लगी झड़ी

Sun Mission Aditya L1 Launch: भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर दिया गया है। शनिवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य L1 श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड 2 से उड़ान भरा।

आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर #AdityaL1Launch, #ISRO टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग इसरो को चंद्रयान-3 के बाद सौर मिशन की भी बधाई दे रहे हैं।

Sun Mission Aditya L1 Launch

#AdityaL1Launch के साथ हजारों यूजर्स ने ट्वीट किया है और इसरो के सौर मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे है। वहीं कई यूजर ने इसको लेकर मीम्स भी शेयर किया है।

एक यूजर ने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फेमस डॉयलग पर मीम बनाते हुए लिखा है, ''हर भारतीय अभी बोल रहा है, अपुन सूरज पर है अभी।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आइए हम #AdityaL1Launch की सफलता के लिए प्रार्थना करें।''

एक यूजर ने लिखा, ''भारत अब सूरज पर जा रहा है...क्या फीलिंग है...आप लोगों का।'' एक यूजर ने लिखा, ''रोंगटे खड़े कर देने वाला पल है ये, दिन का खूबसूरत वीडियो है ये।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुशी जताई है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर बधाई देते हुए कहा है कि, 'आदित्य एल-1 मिशन के शुभारंभ पर सभी को हार्दिक बधाई देता हूं।'

वहीं केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए एक सुखद क्षण है। भारतीय वैज्ञानिक सालों से इस चीज े लिए काम कर रहे थे, दिन-रात मेहनत कर रहे थे। आदित्य एल1 का सफल प्रक्षेपण विज्ञान और संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण का भी प्रमाण है, जिसे हमने अपनी कार्य संस्कृति में अपनाने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+