सुशांत सिंह और दिशा सालियान मामले में सूरज पंचोली की मां का बड़ा बयान, बेटे को बना दिया गया पंचिंग बैग

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में बेटे का नाम घसीटे जाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान दोनों की मौत के संबंध में उनके बेटे का नाम सामने आया। बता दें कि सुशांत सिंह और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक सप्ताह के भीतर ही हो गई थी जिसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूरज पंचोली की मां ने तोड़ी चुप्पी

सूरज पंचोली की मां ने तोड़ी चुप्पी

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सीबीआई को केस की जांच के आदेश दे दिए हैं। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के मामले में कई मौकों पर एक्टर सूरज पंचोली का नाम सामने आने के बाद अब उनकी मां ने चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में जरीना वहाब ने अपने बेटे सूरज पंचोली का बचाव करते हुए उनके नाम को इस मामले में घसीटे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

दिशा सालियन से कभी नहीं मिले सूरज

दिशा सालियन से कभी नहीं मिले सूरज

जरीना वहाब ने कहा, लोग बेवजह सूरज का नाम इस मामले में घसीट रहे हैं, जबकि किसी के पास इस बात के सबूत नहीं हैं सूरज का इस मामले में किसी तरह का लेना देना है। लॉकडाउन के दौरान लोगों के पास इतना खाली समय होता है, कि वे किसी के बारे में कुछ भी कहते हैं। वे पिछली घटनाओं को जोड़ रहे हैं, जबकि वह (सोराज पंचोली) उस लड़की (दिशा सालियन) से कभी नहीं मिला। उसने कई बार कहा है कि वह उस लड़की से कभी नहीं मिला लेकिन लोग नहीं मानते।

बेटे को बना दिया है पंचिंग बैग

बेटे को बना दिया है पंचिंग बैग

बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा चुके हैं कि सूरज पंचोली और दिशा सालियान एक दूसरे के दोस्त थे और सुशांत की मौत से ठीक एक रात पहले उन्होंने दिवंगत एक्टर के साथ पार्टी की थी। जरीना वहाब कहती हैं कि लोग जानते हैं कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है, लेकिन लोगों ने उन्हें पंचिंग बैग की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यह ठीक नहीं है। आप घर बैठकर किसी के बारे में कुछ भी टिप्पणी कर सकते हैं और इसे पढ़ने वाले 10 अन्य लोग हैं।

सच्चाई निश्चित रूप से सामने आएगी

सच्चाई निश्चित रूप से सामने आएगी

उन्होंने आगे कहा, सोशल मीडिया पर बहुत सी बातें चलाई जा रही हैं जिसे पढ़ने वाले निर्दोष हैं, वे सोचते हैं कि जो वे पढ़ रहे हैं वह सही है। सच्चाई निश्चित रूप से सामने आएगी और जो भी दोषी होगा उसे 100% दंडित किया जाना चाहिए। इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में सूरज ने अपनी मां के बारे में चिंतित होतो हुए एक बयान दिया था। एक्टर ने कहा था कि मेरी मां सोचती है कि मैं खुद को नुकसान पहुंचा लूंगा। उसने एक दो बार मुझसे इस बारे में बात भी की है।

मेरा परिवार तनाव में है: सूरज

मेरा परिवार तनाव में है: सूरज

सूरज ने कहा था, सुशांत की मौत के बाद भी मेरी मां मुझसे बोली थी कि अगर मेरे दिल में कुछ भी है तो मैं उनसे बात करूं उन्हें सब कुछ बता दूं, चुप ना रहू। सूरज ने कहा, जब मेरी समस्या की बात आती है तो मैं शांत रहता हूं किसी से कुछ नहीं कहता, मैंने अपने परिवार के साथ चर्चा नहीं की क्योंकि मुझे पता है कि वे मेरी वजह से तनाव में हैं। बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपनी मुंबई स्थित घर में मृत मिले थे और उनसे ठीक एक सप्ताह पहले 8 जून को दिशा सालियान की भी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया की 'औकात' वाले बयान पर बिहार के DGP ने दी सफाई, अब कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+