जल्द ही सस्ती हो जाएगी आपकी यात्रा, घटने वाला है टोल टैक्स
Recommended Video

नई दिल्ली। रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे सेक्रेटरी युधवीर सिंह मलिक ने टोल टैक्स को लेकर एक बड़ा इशारा किया है। इससे उन लोगों की यात्रा सस्ती हो जाएगी, जिन्हें अपनी यात्रा के दौरान काफी सारा टोल टैक्स देना पड़ता है। जल्द ही सरकार एक ऐसा सिस्टम बनाने जा रही है, जिसके तहत आपको सिर्फ उतना ही टोल टैक्स देना होगा, जितनी दूरी आप तय करेंगे। आपको बता दें कि अभी सभी को एक समान टोल दोना होता है, भले ही उसने नेशनल हाइवे पर सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी तय की हो या फिर पूरी दूरी तय की हो।

युधवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी के लिए एक समान टोल पॉलिसी न रखकर एक ऐसा ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम बनाया जाएगा, जिससे आप सिर्फ उतनी ही दूरी का टोल देंगे, जितनी दूरी आपने तय की होगी। आने वाले साल भर में यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों में तय दूरी के हिसाब से टोल टैक्स लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications