बैंडवालों के साथ सोनू सूद ने जमकर बजाया ढोल, बोले- शादियों के लिए करें बुकिंग, देखिए वीडियो
बैंडवालों के साथ सोनू सूद ने जमकर बजाया ढोल, बोले- शादियों के लिए हमसे करें संपर्क, देखिए वीडियो
मुंबई, 16 अप्रैल: एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर उनसे मदद मांगते हैं, जिस पर वो मदद करते भी हैं। अब अपने एक वीडियो को लेकर सोनू सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सोनू ने खुद ही ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ढोल बजाते दिख रहे हैं। सोनू सूद ने ये वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि शादी के लिए बैंड की जरूरत हो तो हमें बुलाएं।

बैंड वालों के साथ बजाया ढोल
सोनू ने जो वीडियो शेय किया है, उसमें सोनू सूद बैंडवालों टीम के साथ ढोल बजाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनू कहते हैं, बॉस कभी भी शादियां करवानी हो तो हमारा बैंड बड़ा जबरदस्त है। आप प्लीज हमलोगों को जॉइन कीजिए। मेरे साथ सुरेश और वासु है, तो चलो शुरू हो जाओ। इसके बाद सोनू ढोल बजाते हैं और सुरेश और वासु उनका साथ देते हैं।
सोशल यूजर्स को पसंद आ रहा सोनू का ये रूप
सोनू सूद का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोनू सूद ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'बैंड वाला, शादियों के लिए तुरंत संपर्क करें। सोनू सूद के इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वो सोनू को ही अब आगे से किसी भी फंक्शन में बुलाएंगे। कई लोगों ने तो अपने शहरों के नाम लिखते हुए उन्हें आने के लिए भी कह दिया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि यूपी पंचायत चुनाव में भी ढोल वालों की जरूरत है, यहां आ जाइए।

बीते साल से लगातार चर्चा में हैं सोनू
सोनू सूद हिन्दी फिल्मों के अलावा पंजाबी सिनेमा के भी जाने पहचाने एक्टर हैं। दक्षिण भारत में भी वो फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बीते साल मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद लोगों की मदद के लिए भी वो चर्चा में आए। लॉकडाउन में उन्होंने हजारों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की। जिसकी काफी तारीफ हुई। इसके बाद भी वो लगातार कभी किसी छात्र की तो कभी मजदूरों की मदद करते रहे हैं। हाल ही में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराकर भी उन्होंने कुछ लोगों की मदद की।












Click it and Unblock the Notifications