सोनू सूद ने इस ट्टीट से देश के अमीरों पर किया तंज, दिखाई असलियत

मुंबई: कोरोना महामारी के दौरान लगाए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और अन्‍य लोगों को उनके घर भिजवाने वाले सोनू सूद रील ही नहीं रियल लाइफ के हीरो हैं। लॉकडाउन से लेकर अब तक सोनू सूद से जो भी जरूरतमंद मदद मांगता है वो उसे पूरी जरूर करते हैं। मुसीबत में फंसे लोगों की हर संभव मदद करने वाले सोनू सूद अपनी मेहनत की कमाई पानी की तरह खर्च कर रहे हैं। सोनू सूद गरीब बीमार लोगों का इलाज करवाने के अलावा युवाओं के लिए रोजगार की भी व्‍यवस्‍था कर रहे हैं। सोनू सूद ने दिखा दिया कि लोगों की मदद करने के लिए पैसे के साथ जज्‍बा भी जरूरी होता है। सोनू सूद ने मंगलवार को एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में सोनू सूद ने देश के अमीरों, अरबपतियों पर तंज कसते हुए असलियत दिखाई है।

सोनू सूद ने देश के अरबपतियों पर कसा तंज, दिखाया अईना

सोनू सूद ने देश के अरबपतियों पर कसा तंज, दिखाया अईना

जरूरतमंदों के मसीहा सोनू सूद ने मंगलवार को एक ट्वीट किया और उसमें उन्‍होंने लिखा - दुनिया में दो तरह के गरीब हैं एक जो हालातों से हैं। और दूसरे जो इन गरीबों की मदद नहीं कर पाए। यह दूसरे वाले पहले वालों से बड़े गरीब हैं। इस तरह से सोनू सूद ने देश के अमीर लोगों को आईना दिखाया है कि उनके पास धन है इसके बावजूद वो दूसरों की मदद नहीं कर रहे इसलिए वो दूसरे टाइप के गरीब हैं।

Recommended Video

    Sonu Sood 1 लाख लोगों को देंगे Jobs, 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की प्रतिज्ञा । वनइंडिया हिंदी
    सोनू सूद के फैंस ने दिया ये रिएक्‍शन

    सोनू सूद के फैंस ने दिया ये रिएक्‍शन

    सोनू सूद के इस ट्वीट पर जमकर उनके फैंस रिएक्‍शन दे रहे हैं और लाइक कर रहे हैं। यूजर ने लिखा बहुत-बहुत प्‍यार सोनू सर, हुनर सड़कों पर तमाश करता हैं और किस्‍मत महलों में राज करती है। वही दूसरे यूजर ने लिखा सही कहा आपने, एक ने लिखा सही है सर और उनके अंदार रहम दिल नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा आप लोग जैसे इंसान को इस दुनिया में रहना बहुत जरूरी है। अपनेलिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए। धन्‍यवाद।एक यूजर ने लिखा- विश्व के सभी अरबपतियों में अडानी की, सम्पत्ति में इस साल सबसे अधिक बढ़ोतरी, राहुल जी ने सही कहा था, ये चौकीदार की नहीं 'हम दो - हमारे दो' की सरकार है...

    गरीबों और जरूरतमंदों के मसीहा बने सोनू सूद

    गरीबों और जरूरतमंदों के मसीहा बने सोनू सूद

    बता दें लॉकडाउन में जब प्रदेश सरकारें प्रवासी मजदूरों कोलेकर एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहीं थी तब सोनू सूद ने कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अपने घर से बाहर निकलकर अपने लाखों रुपए खर्च करके मुंबई समेत अन्‍य प्रदेशों में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाया। इतना ही नहीं विदेश में फंसे छात्रों को फ्लाइट बुक करवाकर उन्‍हें वापस अपने वतन बुलाया। लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद भी सोनू सूद कई नेक काम कर रहे हैं। ट्वीटर पर जो कोई भी वास्‍तविक जरूरमंद उनसे मदद मांगता है वो उसकी मदद अवश्‍य करते हैं । इतना ही नहीं सोनू सूद बड़े ही अपनेपन से उसका जवाब भी देते हैं।

    सोनू सूद 1 लाख लोगों को देंगे रोजगार

    सोनू सूद 1 लाख लोगों को देंगे रोजगार

    सोमवार को सोनू सूद ने ऐलान किया कि वो अब बेरोजगारों को नौकरी दिलाने वाले हैं। सोनू सूद ने अपने गुडवर्कर एप्लिकेशन की बात बताई जिसके जरिए वो बेरोजगारों को नौकरी दिलवा रहे हैं। सोनू सूद ने इसकी जानकारी साझा करते हुए ट्वीट किया जिसमें लिखा- 'नया साल, नई उम्मीदें, नई नौकरी के अवसर और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम, प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर. आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें' App Link: http://bit.ly/GoodWorkerApp.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+