सोनू सूद से यूजर ने बिहार चुनाव के लिए मांगा BJP का टिकट, एक्टर ने दिया ये जवाब

Sonu Sood has hilarious reply when a twitter user wanted him to arrange for a party ticket from BJP to contest the upcoming Bihar elections.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना लॉकडाउन और अनलॉक के दौरान जरूरतमंदों की मदद कर चर्चा में बने हुए हैं। सोनू सूद से कोरोना काल में कई लोगों ने ट्विटर के जरिए मदद मांगी है और एक्टर ने मदद की भी है। इसी वजह से सोनू सूद जनता के बीच अब काफी मशहूर हो गए हैं। बीते दिन (16 सितंबर) बिहार के एक शख्स ने सोनू सूद से बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का टिकट मांगा। यूजर के ट्वीट पर सोनू सूद ने मजेदार जवाब दिया है। सोनू सूद का ये ट्वीट वायरल हो गया है।

Sonu Sood

Recommended Video

      Bihar Election 2020: शख्स ने Sonu Sood से कहा- टिकट दिलवा दो, एक्टर ने दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी

      'सोनू सूद सर, आप बस भाजपा से टिकट दिला दो'

      सोनू सूद से मदद मांगते हुए अंकित नाम के शख्स ने 16 सितंबर को ट्वीट किया। अंकित ने लिखा, "सोनू सूद सर इस बार हमें बिहार के (भागलपुर ) से विधानसभा चुनाव लड़ना हैं और जीत कर सेवा करना है, बस सोनू सर आप सिर्फ मुझे भाजपा से टिकट दिला दो।

      सोनू सूद ने इसका जवाब देते हुए लिखा, "बस, ट्रेन और प्लेन की टिकट के अलावा मुझे कोई टिकट दिलवाना नहीं आता मेरे भाई।" सोनू सूद ने इस यूजर को हंसी-हंसी में बता दिया कि उनका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

      वायरल हुआ सोनू सूद का ये ट्वीट

      सोनू सूद का ये ट्वीट वायरल हो गया है। उनके इस ट्वीट पर लोगों के खूब मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। सोनू सूद के इस ट्वीट पर खबर लिखे जाने तक 47 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4 हजार के करीब रिट्वीट हैं।

      हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनू सूद से किसी यूजर्स ने ऐसी अजीबोगरीब डिमांड की हो, इससे पहले भी कई बार सोनू सूद से कई लोगों ने अजीब-अजीब फरमाइशें की हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+