ट्वीट कर सोनू सूद से कहा- भाई लॉकडाउन में फंसा हूं गर्लफ्रेंड से मिला दो, एक्टर का जवाब भी नहले पे दहला

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के फैलने और लॉकडाउन लगाए जाने के बाद मजदूर इससे बुरी तरह से प्रभावित हैं। परिवहन की कोई सुविधा ना होने और सरकरों के असंवेदनशील रवैये के चलते शहरों से गांवो को पैदल जा रहे हजारों मजदूरों के लिए एक्टर सोनू सूद बड़ा सहारा बने हुए हैं। वो मुंबई से बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे सूबों में जा रहे मजदूरों के लिए सैकड़ों बसों का इंतजाम कर चुके हैं। इसके लिए ट्विटर पर जरूरतमंद उनसे संपर्क कर रहे हैं। ट्विटर पर कई ऐसी फरमाइशें भी उन्हें मिल रही हैं जो थोड़ी अजीब हैं लेकिन तो वो उनका भी जवाब दे रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स ने उनसे गर्लफ्रेंड से मिला देने की ही गुहार लगा दी।

भाई गर्लफ्रेंड से मिला दो

भाई गर्लफ्रेंड से मिला दो

ट्विटर पर एक विश्वजीत दिवेदी नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, भैया एक बार गर्लफ्रेंज से मिलवा दीजिए। बिहार ही जाना है। सोनू ने इस ट्वीट को नजरअंदाज करने की बजाय हल्केफुल्के अंदाज में एक बेहद अच्छा जवाब दिया।सोनू ने इस ट्वीट पर लिखा, थोड़े दिन दूर रह के देख ले भाई.. सच्चे प्यार की परीक्षा भी हो जाएगी। सोनू सूद के जवाब को ट्विटर यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि सोनू सूद ने नहले पे दहला कर दिया।

 सोनू सूद से कई बार हो चुकी ऐसी फरमाइशें

सोनू सूद से कई बार हो चुकी ऐसी फरमाइशें

सोनू सूद से इस तरह की अजीब फरमाइश किए जाने का ये पहला मामला नहीं है। हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया था, सोनू भाई में अपने घर में फंसा हुआ हूं। आप मुझे ठेके तक पहुंचा दो। इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा,भाई मैं ठेके से घर तक तो पहुंचा सकता हूं। जरूरत पड़े तो बोल देना।

 हर कोई कर रहा है सोनू की तारीफ

हर कोई कर रहा है सोनू की तारीफ

बीते कुछ समय से जिस तरह से सोनू सूद ने जमीन पर उतरकर लोगों की मदद की है, उसके लिए वो खूब तारीफ पा रहे हैं। सोनू को ट्वीट कर जैसे ही मजदूर अपनी परेशानी बताता है, वो उससे नंबर मांगते हैं और फिर उनको उनके गांव तक पहुंचाने के लिए बस का इंतजाम करते हैं। सोनू सूद बसों के अलावा मजदूरों को खाना भी मुहैया कर रहा हैं। सैकड़ों बस वो अब तक भेज चुके हैं। इस तरह उनको बेबस मजदूरों की मदद करते देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+