सोनू सूद का दूधवाला फोन कॉल से हुआ परेशान, कहा- हमारी कैपिसिटी नहीं है, हम इतना नहीं झेल पाते, देखें Video

सोनू सूद का दूधवाला फोन कॉल से हुआ परेशान, कहा- हमारी कैपिसिटी नहीं है, हम इतना नहीं झेल पाते, देखें Video

मुंबई, 29 मई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले साल से कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर और आम लोगों की मदद में लगे हुए है। कोरोना की दूसरी लहर में सोनू सूद कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन, दवाएं और अस्पताल में बेड्स के इस्तेमाल में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर और फोन कॉल के लिए लाखों लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं। इन फोन कॉल और मैसेज से सोनू सूद का स्टाफ ही नहीं बल्कि अब उनका दूधवाला भी परेशान हो गया है। सोनू सूद ने खुद इस बात का खुलासा दूध देने वाले गुड्डू का वीडियो जारी कर इंस्टाग्राम पर किया है।

Recommended Video

    Sonu Sood से खफा हुए दूधवाले Guddu Bhaiya, कहा- नहीं झेल सकता इतना प्रेशर । वनइंडिया हिंदी
    'गुड्डू की हालत हुई खराब'

    'गुड्डू की हालत हुई खराब'

    सोनू सूद ने दूध देने वाले गुड्डू का वीडियो जारी कर इंस्टाग्राम पर लिखा है, ''मेरे दूध वाले गुड्डू ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। ज्यादा प्रेशर अब वो हैंडल नहीं कर पा रहा है। हर कोई जो ये जानना चाहता है कि मैं इसे कैसे करता हूं, आओ और मेरे साथ एक दिन के लिए रहो।'' गुड्डू को सोनू सूद ने एक अलग नंबर दिया है, ताकि इसके जरिए लोग सोनू सूद से मदद के लिए संपर्क कर सके। गुड्डू का कहना है कि उनके पास हर दिन सुबह से शाम तक फोन कॉल और मैसेज आते रहते हैं। वह इसकी वजह से बहुत परेशान हो गए हैं।

    दिन-रात आते हैं फोन

    दिन-रात आते हैं फोन

    सोनू सूद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनका दूधवाला गुड्डू कह रहा है, ''सर आपका अलग दिमाग है। हमारे पास इतनी कैपिसिटी नहीं है, हम ये सब इतना ज्यादा नहीं झेल सकते हैं।'' वीडियो में इसके जवाब में अभिनेता कहते हैं, दूध बेचना छोड़कर लोगों की मदद में लग जाओ। इस वीडियो को खुद सोनू सूद ने ही रिकॉर्ड किया है। वीडियो के दौरान भी दूधवाला गुड्डू को मदद के लिए एक फोन कॉल आ जाती है। गुड्डू का कहना है कि वह दिन-रात फोन उठा-उठाकर परेशान हो गए हैं।

    सोनू ने बनाया एनजीओ

    सोनू ने बनाया एनजीओ

    सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए एक एनजीओ सूद चैरिटी फाउंडेशन बनाई है। यह संस्था कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए हैं। पिछले साल से ही सोनू सूद के लगभग सारे स्टाफ लोगों की मदद में लगे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+