सोनू सूद से यूजर्स ने कहा-अकेले कर रहा घर का सारा काम, छोटा भाई ससुराल में फंस गया..., जानिए एक्टर ने क्या कहा?

मुंबई। कोरोना संकट के बीच प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने एक्टर सोनू सूद इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं, वो लगातार जरूरतमंद मजदूरों को घर भेजने के लिए बसें चलवा रहे हैं और खाना भी पहुंचा रहे हैं, सोनू के इस कदम की हर आम से लेकर खास तारीफ कर रहा है, खुद केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने इस बात के लिए सोनू को सराहा था तो वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी सोनू सूद द्वारा किए जा रहे सरहानीय कार्यों की तारीफ की थी।

गरीबों के लिए मसीहा बने सोनू सुद

गरीबों के लिए मसीहा बने सोनू सुद

तो वहीं सोनू सूद यूजर्स की ओर से पूछे गए हर सवाल का उत्तर भी दे रहे हैं, कुछ जवाब तो बेहद ही मजेदार हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, ऐसा ही एक मजेदार सवाल किया, मो. उमर नाम के यूजर ने, जिन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मेरा छोटा भाई अपनी ससुराल में फंसा पड़ा है, क्या कोई प्रबंध हो सकता है, मुझे यहां अकेले घर का सारा काम करना पड़ रहा है!!!

सोनू सूद ने दिया मजेदार जवाब

जिस पर सोनू सूद ने लिखा कि क्यों ना आपको भी आपके भाई के पास भेज दें! . अकेलापन भी दूर हो जाएगा। .. साथ में मिलकर काम करने में मज़ा भी आएगा। 😜, सोनू सूद का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

राज्यपाल ने की सोनू सूद की तारीफ

राज्यपाल ने की सोनू सूद की तारीफ

आपको बता दें कि राज्यपाल ने फोन और ट्विटर के जरिए सोनू को उनके सुंदर प्रयास के लिए बधाई दी थी, राज्यपाल के ऑफिस ने ट्विटर पर सोनू की तारीफ करते हुए मराठी भाषा में कहा गया था कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभिनेता सोनू सूद को फोन किया और उन्हें विभिन्न राज्यों से फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक भेजने के लिए उनके समर्पित कार्य के लिए बधाई दी है।

लोग हुए सोनू के मुरीद, कर रहे हैं दिल खोलकर तारीफ

लोग हुए सोनू के मुरीद, कर रहे हैं दिल खोलकर तारीफ

जिसके जवाब में सोनू ने राज्यपाल को लिखाथा कि थैंक यू सो मच सर. आपके शब्द मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं. प्रवासी भाइयों और बहनों के लिए काम करना जारी रखेंगे जब तक कि हम उन्हें उनके परिवारों के पहुंचा नहीं देते। मालूम हो कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी सोनू की तारीफ की थी।

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कही थी ये बात

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने सोनू सूद की तारीफ की थी उन्होंने ट्वीट किया था कि अपने साथी कलाकार के तौर पर मैं तुम्हें दो दशकों से जानती हूं सोनू, एक एक्टर के तौर पर तुम्हारा सामने आना मैंने सेलिब्रेट किया है लेकिन आज के इन मुश्किल हालातों में जो दया तुमने दिखाई है उसने मुझे गर्व करने का मौका दिया है, जररूतमंदों की मदद का शुक्रिया। स्मृति के ट्वीट पर एक्टर रवि किशन ने भी सहमति जताई थी और सोनू की तारीफ करते हुए लिखा। "यही सब याद रहता है दुनिया में।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+