साउथ सुपरस्टार्स को पछाड़ सोनू सूद का बड़ा दान, बाढ़ प्रभावित आंध्रा-तेलंगाना को 5 करोड़ की मदद
Sonu Sood News: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ से बुरे हालात हैं। ऐसे में एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सोनू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। फिल्मी पर्दे पर अक्सर विलेन के तौर पर नजर आने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो हैं। उन्होंने आंध्रा और तेलंगाना दोनों तेलुगु राज्यों को एक बड़ा दान देने की घोषणा की है।
आंध्रा-तेलंगाना में बाढ़ से बड़ा नुकसान हुआ है। हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फिल्मी सितारे आगे आए हैं। जूनियर NTR से लेकर अल्लू अर्जुन तक साउथ इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने बड़ी धनराशि सीएम राहत कोष में जमा कराई है। इसी कड़ी में एक्टर सोनू सूद ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। एक्टर के प्रयासों की आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी सराहना की है।

एक्टर ने अधिकांश सितारों से भी बड़े दान की घोषणा करके अपना बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने दोनों तेलुगु राज्यों में बाढ़ पीड़ितों को उनकी चैरिटी के माध्यम से मिलने वाली किसी भी मदद के लिए [email protected] पर संपर्क करने की सलाह दी है।
सोनू सूद का बड़ा ऐलान
बाढ़ पीड़ितों को भोजन, पीने का पानी और मेडिकल किट पहले से ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बेघरों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन से जुड़े लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों में ये सेवा कर रहे हैं। इस बीच दोनों राज्यों के लिए उन्होंने सहायता राशि का भी ऐलान किया है।
दोनों तेलुगु राज्यों को 5 करोड़ का दान
एपी और तेलंगाना राज्यों के लिए 2.5-2.5 करोड़ रुपए के दान की घोषणा की गई है। सोनू सूद ने दोनों राज्यों को पांच करोड़ रुपए का दान देने की घोषणा की और कहा कि उनकी टीमें दोनों तेलुगु राज्यों में राज्य सरकारों के समर्थन में काम करेंगी।
सीएम नायडू और पवन कल्याण का धन्यवाद
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने उनके प्रयासों की सराहना की है। वहीं डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने सोनू सूद को उनके बयान के लिए दिल से धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने सोनू सूद की सराहना करते हुए कहा कि आपका समर्थन कठिन समय में लोगों का समर्थन करने के लिए राज्य सरकार के राहत कार्यक्रमों को ताकत देगा। सोनू सूद का यह बड़ा दान अब इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications