Video...जब राहुल वैद्य का गाना सुन सोनू निगम ने कहा था- तुमसे सावधान रहना पड़ेगा, प्रियंका चोपड़ा भी थीं मौजूद

मुंबई। बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट और फर्स्ट रनरअप राहुल वैद्य अब किसी परिचय के मोहताज नहीं है। टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस में आने से पहले राहुल वैद्य को बहुत कम लोग ही जानते थे, लेकिन इस शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में गजब का इजाफा हुआ है। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक को कड़ी टक्कर देने वाले राहुल वैद्य एक प्रोफेशनल सिंगर हैं। वह इंडियन आइडल सीजन-1 में भी टॉप थ्री तक पहुंच थे।

राहुल वैद्य का थ्रो बैक वीडियो वायरल

राहुल वैद्य का थ्रो बैक वीडियो वायरल

बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचने के बाद और कुछ वोटों से ट्रॉफी जीतने से दूर रहने वाले राहुल वैद्य इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनका एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो इंडियन आइडल सीजन-1 का है। साल 2004-05 में आए इंडियन आइडल के पहले सीजन में राहुल वैद्य एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे, राहुल वैद्य ने अपनी सिंगिंग से जजों का दिल जीत लिया था।

इंडियन आइडल-1 के रनरअप रहे थे राहुल

इंडियन आइडल-1 के रनरअप रहे थे राहुल

आपको बता दें कि राहुल वैद्य की किस्मत ने इंडियन आइडल में भी उनका साथ नहीं दिया था, फाइनल में पहुंचने के बाद भी अभिजीत सावंत से वह हार गए थे। हालांकि बिग बॉस से राहुल वैद्य को अलग पहचान मिली है। वायरल हो रहे पुराने वीडियो में राहुल वैद्य गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। राहुल वैद्य इंडियन आइडल के स्टेज पर एंट्री मारते हैं और सोनू निगम का गाना 'सूरज हुआ मद्धम' गाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस शो में जज भी सोनू निगम ही थे।

फराह खान ने की थी राहुल की तारीफ

फराह खान ने की थी राहुल की तारीफ

राहुल वैद्य का गाना सुन सोनू निगम के साथ-साथ शो के अन्य जज फराह खान और अनु मलिक भी हैरान रह जाते हैं। इस दौरान वहां गेस्ट के तौर पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं, जो राहुल की आवाज से काफी इंप्रेस होती हैं। राहुल वैद्य की तारीफ में पहले फराह खान बोलती हैं, 'मैं जैसा हमेशा कहती हूं कि तुमने ये गाना सोनू जैसा गाया, लेकिन आज मैं ये कहना चाहती हूं की तुमने ये गाना सोनू जितना ही अच्छा गाया है।'

सोनू निगम ने कहा- तुमसे सावधान रहना पड़ेगा

सोनू निगम ने कहा- तुमसे सावधान रहना पड़ेगा

इसके बाद सोनू निगम कहते हैं, 'राहुल जी बहुत खुशी हो रही है मुझे आपको टॉप तीन में देखते हुए। मैं इतना ही कह सकता हूं कि आपके लिए कि तीनों में से कोई भी इंडियन आइडल बनता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मुझे आने वाले समय में अगर किसी से सावधान रहना पड़ेगा तो वो आप होंगे राहुल जी।' वहीं प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, 'आपने गाना बहुत खूबसूरत गाया है, आपकी अवाज में एक कशिश है, आज भी आपने वही प्रूफ किया आप को बहुत-बहुत बधाई।'

यह भी पढ़ें: प्राइवेट हेलीकॉप्‍टर बुक करा गर्लफ्रेंड दिशा के साथ छुट्टियों पर निकले राहुल वैद्य, देखिए VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+