Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्राइवेट हेलीकॉप्‍टर बुक करा गर्लफ्रेंड दिशा के साथ छुट्टियों पर निकले राहुल वैद्य, देखिए VIDEO

मुंबई। राहुल वैद्य भले ही बिग बॉस 14 की ट्रॉफी भले न जीत पाए हो लेकिन फैंस के दिलों को जीतने में वो कामयाब रहे। वो बिग बॉस 14 में रनरअप बनकर निकले। अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए वैकेशन पर हैं। सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्‍होंने वैकेशन पर जाने से पहले की ए‍क फोटो भी पोस्‍ट की है। तस्‍वीर के कैप्‍शन में राहुल ने लिखा है कि लेडीलव के साथ वैकेशन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस पूरे ट्रिप की खास बात ये है कि राहुल और दिशा छुट्टियों पर हेलीकॉप्टर से गए हैं।

Recommended Video

    प्राइवेट हेलीकॉप्‍टर बुक करा गर्लफ्रेंड दिशा के साथ छुट्टियों पर निकले राहुल वैद्य, देखिए VIDEO
    प्राइवेट हेलीकॉप्‍टर बुक करा गर्लफ्रेंड दिशा के साथ छुट्टियों पर निकले राहुल वैद्य, देखिए VIDEO

    इस गोल्डन टाइम में वह नहीं चाहते कि उनकी प्राइवेसी में खलल पड़े। इसलिए दोनों प्राइवेट हेलीकॉप्टर से जाना का फैसला किया। राहुल ने दिशा के साथ इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर करते पोस्‍ट लिखा 'चलो ले चलें तुम्हें तारों के शहर में, कुछ दिनों के लिए मुंबई से दूर अपनी क्यूटी क्वीन दिशा के संग'। फोटो में राहुल और दिशा हेलीकॉप्टर पर बैठे दिख रहे हैं। दोनों ने बेहद ही कूल अंदाज में फोटो खिंचवाई है। तस्‍वीर और वीडियो में देख सकते हैं कि राहुल और दिशा दोनों काला चश्‍मा लगाए हुए हैं। दोनों ने नीले रंग की डेनिम जींस पहने हुए हैं।

    राहुल ने काफी फनी टी-शर्ट पहनी हुई है। वहीं दिशा ने अपने इंस्‍टा स्‍टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने इस वीडियो के साथ पावरी को ट्रेंड किया है। पावरी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए दिशा और राहुल ने कहा है- ये हम हैं, ये हमारा हेलीकॉप्टर है और हम पार्टी करने जा रहे हैं। उनका ये अंदाज सभी को पसंद आ रहा है। वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं लेकिन इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है कि दोनों छुट्टियों पर कहां जा रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल और दिशा की प्रेम कहानी काफी लंबी है। राहुल ने बिग बॉस के घर से ही दिशा को प्रपोज किया था। उन्होंने शादी का ऑफर भी उसी घर से दे डाला था। उल्‍लेखनीय है कि इंडियन आइडल से अपनी पहचान बनाने वाले राहुल वैद्य इंडस्ट्री में काफी सालों से एक्टिव हैं। वे कई शो कर चुके हैं। बिग बॉस 14 में उन्हें एक अलग मुकाम हासिल हुआ। बताया जा रहा है कि इसके बाद उनके पास नए प्रोजेक्‍ट्स आ रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+