IAS बनने का सपना लेकर बिहार का वायरल बॉय सोनू कुमार पहुंचा कोटा, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी Allen Academy
IAS बनने का सपना लेकर बिहार का वायरल बॉय सोनू कुमार पहुंचा कोटा, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी Allen Academy
नालंदा/कोटा, 16 जून: 11 वर्षीय सोनू कुमार तो आप सभी को याद ही होंगे। जी हां...यह वही सोनू कुमार है, जिसने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बेबाकी से अपनी बात रखी थी। सोनू कुमार ने बेबाकी से कहा था कि, 'सरकार उनकी पढ़ाई में मदद करें, क्योंकि उनके पिता पढ़ाई के पैसे नहीं देते हैं और शराब पी जाते हैं।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोनू कुमार सोशल मीडिया पर छा गए। जिसके बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी सोनू की पढ़ाई का खर्चा उठाने और स्कूल में एडमिशन कराने की बात कही थीं। तो वहीं, अब सीएम नीतीश कुमार के सामने बेबाकी से अपनी पढ़ाई की बात रख सुर्खियों में छाए सोनू कुमार आईएएस बनने का सपना लेकर राजस्थान के कोटा शहर पहुंच गए हैं।
Recommended Video

एलेन एकेडमी में हुआ सोनू कुमार का एडमिशन
राजस्थान के कोटा शहर पहुंचे बिहार के वायरल बॉय सोनू कुमार का देश के नामी कोचिंग संस्थान एलेन एकेडमी में एमिशन हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि सोनू कुमार के चाचा ने 12 जून को उसका एडमिशन एलेन एकेडमी में कराया है। तो वहीं, एलेन एकेडमी संस्थान के डायरेक्टर बृजेश माहेश्वरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोनू के रहने, खाने, पढ़ने का इंतजाम एलेन एकेडमी की ओर से किया जाएगा। ये सुविधा उसे तब तक मिलेगी जब तक कि वो प्रशासनिक अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर लेता।

एडमिशन के बाद सोनू कुमार ने जारी किया वीडियो
कोटा शहर के एलेन एकेडमी में एडमिशन के बाद सोनू कुमार ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सोनू ने कहा, 'कई लोग मेरे चाचा रंजीत कुमार पर आरोप लगा रहे थे कि वो सांसद या विधायक का टिकट ले लेंगे, लेकिन तुम्हारा एडमिशन नहीं कराएंगे। मगर ऐसी बात नहीं थी, मेरा एडमिशन कोटा में हो गया है। मेरे चाचा के पास में कई सारे ऑप्शन थे, उनमें से उन्होंने चॉइस करके मेरा कोटा में एडमिशन कराया है। मेरे चाचा ने मुझसे कहा है कि तुम आईएएस का लक्ष्य कोटा संस्थान में रहकर पा सकते हो। यहां पर मेरा एडमिशन पूरे प्रॉसेस के साथ हुआ है।'

कौन है बिहार का वायरल बॉय सोनू कुमार
11 वर्षीय सोनू कुमार बिहार के नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत नीमा कौल गांव का रहने वाला है और कक्षा 6 के छात्र है। सोनू के पिता का नाम रणविजय यादव है और वह दही की दुकान चलाते हैं। माता लीला देवी निरक्षर हैं। सोनू कुमार उस वक्त सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि मीडिया की सुर्खियों में आया था, जब उसने बड़ी बेबाकी से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अपनी बात रखी थी। सोनू कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर कहा था कि 'सरकार उनकी पढ़ाई में मदद करें, क्योंकि उनके पिता पढ़ाई के पैसे नहीं देते हैं और शराब पी जाते हैं।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद रातों-रात सोनू कुमार मीडिया में छा गए था। अब तक कई बड़े मीडिया हाउस ने उनका इंटरव्यू किया है।

सोनू की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा एलेन
एलेन एकेडमी संस्थान के डायरेक्टर बृजेश माहेश्वरी ने बिहार के वायरल बॉय सोनू के लिए एलेन के दरवाजे खोल दिए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोनू के रहने, खाने, कपड़े सबका इंतजाम एलेन एकेडमी की तरफ किया जाएगा। ये सुविधा उसे तब मिलेगी जब तक कि प्रशासनिक अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा नहीं कर लेता। नीमाकोल के रहने वाले रणविजय यादव के बेटे सोनू कुमार ने 14 मई 2022 को कल्याण विगहा में मुख्यमंत्री के सामने सरकारी स्कूलों में बदहाल शिक्षा-व्यवस्था के बारे में बताया था।

सोनू कुमार ठुकराया था सोनू सूद का प्रस्ताव
सोनू सूद ने बिहार के वायरल बॉय सोनू कुमार का पटना के एक स्कूल में एडमिशन करवा था। इतना ही नहीं, सोनू सूद ने स्कूल में हॉस्टल की भी व्यवस्था की थी, जहां सोनू कुमार आराम से रहकर पढ़ाई कर सकेगा। मगर बिहार के वायरल बॉय सोनू कुमार ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को भी अपनी जवाबों से घुमा दिया था। दरअसल, सोनू सूद ने 11 वर्षीय सोनू का एडमिशन करवाने की बात कही थी। इसका जवाब देते हुए उसने कहा, 'यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी बेहतर स्कूल में मेरा दाखिला नहीं करवाते हैं तो वे सोनू सूद जी के पास जरूर जाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications