सोनिया गांधी की पीएम मोदी को एक और चिट्ठी, छोटे कारोबारियों को उबारने के लिए दिए पांच सुझाव

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में लॉकडाउन के बाद देश की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट को लेकर गांधी ने चिंता जताई है और सरकार से इस और ध्यान देने को कहा है। सोनिया गांधी ने एमएसएमई यानी माइक्रो, छोटे और मझोले कारोबार को उबारने के लिए पीएम तो सुझाव दिए हैं। सोनिया गांधी ने पांच बिन्दुओं की ओर मोदी का ध्यान दिलाया है।

Recommended Video

    Sonia Gandhi ने PM Modi को लिखी चिट्ठी, आर्थिक हालात सुधारने के लिए बताए 5 उपाय | वनइंडिया हिंदी
    एमएसएमई के लिए दो पैकेज की मांग

    एमएसएमई के लिए दो पैकेज की मांग

    देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद कारोबारियों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर सोनिया गांधी कई दफा पीएम को लिख चुकी है। आज लिखी चिट्ठी में उन्होंने छोटे कारोबार को उबारने के लिए जो पांच सुझाल दिए हैं। इसमें पहला एक लाख करोड़ का 'एमएसएमई वेज प्रोटक्शन' पैकेज की मांग की गई है। जो इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की नौकरियां बचाएगा।

    सोनिया गांधी ने ये सुझाव भी दिए

    दूसरा सुझाव एक लाख करोड़ का क्रेडिट गारंटी फंड जारी करने का है। जिससे एमएसएमई में नकदी की तरलता बनी रहे। तीसरा सुझाव आरबीआई को लेकर है। आरबीआई आसानी से पैसा इस क्षेत्र को दे साथ ही सरकार एक 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन भी एमएसएमई सेक्टर के लिए जारी करे।

    सोनिया गांधी का चौथा सुझाव एमएसएमई सेक्टर के जुड़े को लोगों को लोन और किश्त में राहत का है। पांचवे सुझाव में इस सेक्टर के लिए मिलने वाले पैसे के लिए सक्रूटनी आसान करने का है। सोनिया गांधी ने कहा है कि एमएसएमई हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ऐसे में इसे बचाना बहुत जरूरी है।

    नौकरियां जाने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

    नौकरियां जाने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

    शनिवार को कांग्रेस ने लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साझा है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का फैसला नोटबंदी की तरह बिना कोई योजना बनाए और बगैर सोचे-समझे किया है। इससे करोड़ो लोगों की नौकरियां चली गई हैं लेकिन मोदी सरकार के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि जो लोग लॉकडाउन के चलते नौकरी गंवा रहे हैं, उनके लिए सरकार के पास क्या प्लान है। कांग्रेस ने कहा है कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद से करीब 14 करोड़ युवा बेरोजगार हो गए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+