सोनिया गांधी ने पीएम को लिखा पत्र, मनरेगा मजदूरों को 21 दिन की दिहाड़ी एडवांस में देने की मांग

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी के मजदूरों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से अपील की है कि सरकार मनरेगा मजदूरों को 21 दिन का पैसा एडवांस में दे दे। इस पैसे को बाद में जब मजदूर काम करें तो उसमे से काटा जा सकता है। इससे पहले भी सोनिया गांधी ने मजदूरों को लेकर पीएम को पत्र लिखा था।

sonia gandhi

सोनिया गांधी ने आग्रह किया था कि देश में लॉकडाउन के दौरान कई जगहों पर रास्तों में फंसे मजदूरों एवं गरीबों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एडवाइजारी जारी की जाए। उन्होंने आग्रह किया कि, रास्ते में फंसे लोगों को उनके घरों तक जाने के लिए राज्य परिवहन की सेवा मुहैया कराई जाए। सोनिया गांधी ने पत्र में कहा, 'लाखों मजदूर सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों को पैदल जाने को मजबूर हैं क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद है। बहुत सारे लोग अपने घरों ओर होटलों में हैं। उनके पास पैसे नहीं हैं।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मेरा आग्रह है कि रास्ते में फंसे लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एडवाइजारी जारी किया जाए। उन्होंने इसके लिए दो सुझाव भी दिए हैं। सोनिया गांधी ने सुझाव देते हुए लिखा कि, पहला- रास्ते में फंसे लोगों को उनके घरों तक जाने के लिए राज्य परिवहन की सेवा मुहैया कराई जाए । दूसरा- जिला कलेक्टर उन लोगों को हर संभव मदद देते हैं जो गेस्ट हाउस और लॉज में रहने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने कहा, लाखों मजदूर सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों को पैदल जाने को मजबूर हैं क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद है। बहुत सारे लोग अपने घरों एवं होटलों में हैं और उनके पास पैसे नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+