सोनिया गांधी ने SC-ST समुदायों को लेकर CM उद्धव को लिखी चिट्ठी, संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) आज (19 दिसंबर) पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर अहम बैठक कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस के नाराज नेताओं को मनाने कोशिश होगी, साथ ही पार्टी को मजबूत करने को लेकर अहम चर्चा हो सकती है। इस बीच सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को पत्र लिखा है जिसके बाद सियासी गलियारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। सोनिया गांधी के पत्र पर शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Sonia Gandhi writes to CM Uddhav regarding SC-ST communities Sanjay Raut reacts

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) कल्याण योजनाओं पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा। इस खत में सोनिया गांधी ने लिखा कि एससी और एसटी समुदायों में व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार को जल्द सरकारी अनुबंधों और परियोजनाओं में आरक्षण की व्यवस्था शुरू कर देनी चाहिए। सोनिया गांधी ने अपने पत्र में सीएम उद्धव ठाकरे से कहा कि दलितों और आदिवासियों के कल्याण व उनके हित के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र के माध्यम से सीएम उद्धव ठाकरे को दलितों और आदिवासियों के लिए नई नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर किए वादों को भी याद दिलाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की आज बड़ी बैठक: महागठबंधन नेता शिवानंद तिवारी की सोनिया गांधी से अपील, पुत्र मोह त्याग दें

सीएम उद्धव को सोनिया गांधी के पत्र के बाद विपक्ष ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सीएम पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का दवाब है। इस बीच शिवसेना ने संजय राउत ने कांग्रेस अध्यक्ष की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देकर विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस पार्टी ने एक एजेंडा सामने लायी है जो महाराष्ट्र और राज्य के लोगों के हित में है, तो, इसका स्वागत किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर किसी भी गठबंधन दल का कोई दबाव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+