प्रवासियों की दुर्दशा पर 22 मई को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक की अध्यक्षता करेंगी सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार 22 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगी। विपक्षी दलों के नेताओं की मीटिंग की अध्यक्षता सोनिया गांधी ही करेंगी। बैठक में कोरोनावायरस महामारी के बीच देश की मौजूदा स्थिति, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के प्रभाव और बंदी से अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान से बचाने के लिए सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपए के प्रोत्साहन पैकेज पर भी चर्चा होगी।

sonia

रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बैठक में प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा, श्रम कानूनों में बदलाव और किसानों की समस्या पर भी चर्चा करेगी। इस बैठक में लगभग 12 विपक्षी दल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इनमें कांग्रेस के साथ टीएमसी, डीएमके, सपा, सीपीआई (एम) सीपीआई, आरजेडी, मुस्लिम लीग, जेकएनसी,एआईयूडीएफ, एलजेडी, आऱएसपी शामिल हैं।

sonia

गौरतलब है 25 मार्च को देश में लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद विपक्षी दलों की यह पहली बैठक होगी। मंगलवार तक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख पार कर गई है और 3100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

sonia

मालूम हो, अभी हाल में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों के साथ सड़क पर उतर कर उनसे बातचीत की थी, जिसे काफी सुर्खियां मिली थी। राहुल गांधी मोदी सरकार से प्रवासी और गरीबों की चर्चा करते हुए वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना को लागू करने की मांग कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+