सोनिया को नहीं बुलाया गया अटल जी के आवास में

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न को दिए जाने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। इसलिए वहां पर सोनिया गांधी उपस्थित नहीं थीं।

Sonia Gandhi was not invited to attend function at Atal’s house

पहले तो सोनिया गांधी के इतने अहम कार्यक्रम में शामिल ना होने पर बहुत से लोगों को हैरानी भी हुई थी। पूछा जा रहा था कि सोनिया गांधी राजधानी में होने के बावजूद कार्यक्रम में क्यों नहीं आईं। पर सूत्रों ने बताया कि उन्हें उक्त कार्यक्रम के लिए बुलाया ही नहीं गया।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कल अटल बिहारी बाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिहं, केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह, मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी, कई मुख्यमंत्री, राजनैतिक दलों के नेता, श्री बाजपेयी परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जानकारों का कहना है कि देश की प्रमुख विपक्षी दल की नेता को इस समारोह में बुलाया जाना चाहिए था। आखिर कल के कार्यक्रम में जदयू नेता शरद यादव भी तो थे। उनको भी तो बुलाया गया होगा। बहरहाल, सोनिया गांधी ने भारत रत्न दिए जाने पर अटल जी को बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+