सोनिया गांधी कल कांग्रेस सांसदों के साथ करेंगी बैठक, कोरोना समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी कल कांग्रेस सांसदों के साथ करेंगी बैठक, कोरोना समेत कई मुद्दो पर होगी चर्चा
नई दिल्ली1 कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के लोकसभा सांसदों के साथ कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कोरोना वायरस और आर्थिक हालातों के चलते उपजी वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी।

आपकों बता दें पिछले कई दिनों से कांग्रेस केन्द्र सरकार पर एक के बाद हमले बोल रही है कभी देश की बदहाल अर्थव्यवस्था को लेकर तो कभी पूर्वी लद्दाख में सेना के साथ चल रहे तनाव को लेकर हमले बोल रही हैं। मालूम हो कि जब पूरा देश कोरोना से जूझ रहा था तब कांग्रेस ने लााॅकडाउन में कई राज्यों में फसे प्रवासी मजदूरों को लेकर जमकर आवाज बुलंद की थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी कभी पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर देशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान कर रही तो कभी अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही है।












Click it and Unblock the Notifications