बजट सत्र के बीच सोनिया गांधी तमाम विपक्षी दलों संग करेगी बैठक
नई दिल्ली। आज केंद्रीय बजट पेश होने जा रहा है और इस बजट के साथ ही एक बार फिर से सोनिया गांधी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वह अभी भी राजनीति में सक्रिय हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तमाम विपक्षी दलों के साथ आज बैठक करेंगी। सोनिया गांधी की इस बैठक के बाद इस बात के भी संकेत मिलने लगे हैं कि वह आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में सक्रिय और अहम भूमिका निभा सकती हैं। यह बैठक बजट सत्र के दौरान विपक्ष की क्या रणनीति होगी और सभी दलों का एक कॉमन एजेंडा क्या होगा इसपर चर्चा की जाएगी। बैठक में तमाम विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शिरकत कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि यह बैठक इसलिए की जा रही है कि जिससे कि यह संदेश दिया जा सके कि पूरा विपक्ष इस समय एकजुट है, साथ ही यूपीए के तमाम सहयोगी दलों को यह संदेश भी देने की कोशिश की जाएगी कि अभी भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजनीति में सक्रिय हैं और अपनी भूमिका निभा रही हैं। सोमवार को एनसीपी नेता शरद पवार के घर तमाम विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। इस बैठक में शामिल एक नेता ने बताया कि कांग्रेस के नेता जो इस बैठक में आए वहह अभी भी अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार सोनिया गांधी का अध्यक्ष मानते हैं और वही पार्टी की कमान संभाल रही हैं।
गौरतलब है कि संसद में वित्तमंत्री अरुण जेटली साल 2018 का यूनियन बजट पेश करेंगे। इकोनॉमिक सर्वे पेश कर दिए जाने के बाद से देश के लोगों की इस आम बजट से उम्मीदें बढ़ गई हैं। बजट सालाना रिपोर्ट है, जिसमें सरकार आय और व्यय का ब्योरा पेश करती है। बजट से ही तय होता है कि आने वाले साल के लिए देश के विकास से जुड़ी किन योजनाओं पर कितना खर्च करना है और उन खर्चों के लिए रेवेन्यू कैसे हासिल करना है। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई है।
इसे भी पढ़ें- Union budget 2018: अरुण जेटली आज पेश करेंगे साल 2018 का आम बजट












Click it and Unblock the Notifications