सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने की खबर को कांग्रेस ने किया खारिज
नई दिल्ली। कांग्रेस में संगठन के स्तर पर बदलाव को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर बदलाव की मांग की है। इसके इतर लंबे समय से कांग्रेस में पूर्णकालिक अधयक्ष पद की मांग चल रही है। इस बीच खबर ये आई कि सोनिया गांधी खुद अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही है।

Recommended Video
इंडिया टूडे के मुताबिक सोनिया गांधी ने खुद पत्र लिखकर कहा है कि पार्टी को अब नया अध्यक्ष चुनना चाहिए। लेकिन कांग्रेस की तरफ से ऐसे किसी भी बात को खारिज कर दिया गया है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पद नहीं छोड़ रही हैं।
गैर गांधी परिवार से कोई कांग्रेस अध्यक्ष बने
कांग्रेस से सस्पेंड पार्टी प्रवक्ता संजय झा ने मांग की है कि गैर गांधी परिवार से कोई कांग्रेस अध्यक्ष बने। उनका कहना था कि यह एक गैर गांधी कांग्रेस अध्यक्ष की संभावना तलाशने का समय है। संजय झा ने यह भी दावा किया है कि एक पत्र 10 जनपथ भेजा गया है जिसमें पार्टी संगठन में पूरी तरह से बदलाव की मांग की गई है। इस पत्र पर 300 नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं। संजय झा के मुताबिक मोदी सरकार को चुनौती देने में पार्टी की विफलता से चिंतित इन नेताओं ने पार्टी में बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास करना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications