सोनिया गांधी बोलीं- लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बहुत बोझ, उम्मीद है सरकार के पास योजना होगी

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित देशव्यापी लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान और मजदूर सबसे ज्यादा पीड़ित हैं, और उम्मीद है कि केंद्र के पास इस नुकसान की भरपाई करने की योजना है।

Recommended Video

    Lockdown: Economy पर पड़ेगा असर, Sonia Gandhi बोलीं- उम्मीद है सरकार के पास है Plan | वनइंडिया हिंदी
    sonia gandhi says- lockdown will put burden on economy, hope govt has a plan to reverse the damage

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहीं सोनिया गांंधी ने कहा, 'लॉकडाउन के कारण हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत अधिक बोझ पड़ने वाला है। अर्थव्यवस्था पहले से ही संकट में थी और अब ऐसा लगता है कि मुश्किलें बढ़ जाएंगी, हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। हम आशा करते हैं कि सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए एक योजना के साथ सामने आएगी। गरीब, किसान और मजदूर लॉकडाउन से सबसे ज्यादा परेशान हैं।'

    लॉकडाउन के कारण कामधंधा बंद पड़ा है और इस कारण अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ने वाला है। आईएमएफ ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच आर्थिक मंदी को लेकर चेतावनी दी है। देश में लॉकडाउन के बाद दिहाड़ी मजदूरों के सामने सबसे ज्यादा संकट पैदा हो गया है और इसी कारण लॉकडाउन के ऐलान के बाद हजारों की संख्या में मजदूरों का पलायन भी हुआ है।

    सोनिया गांधी ने इस बैठक के दौरान कहा, 'लॉकडाउन के कारण गरीब मजूदूरों का पलायन हुआ, और हमारे कार्यकर्ता उनकी मदद को आगे आए। यहां तक कि आज भी देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे कार्य कर रहे हैं।' इसके पहले सोनिया गांधी ने लॉकडाउन पर पीएम मोदी को 5 सुझाव दिए थे। इसमें उन्होंने कहा था कि सरकार एवं सरकारी उपक्रमों द्वारा मीडिया विज्ञापनों- टेलीविजन, प्रिंट एवं ऑनलाईन विज्ञापनों पर दो साल के लिए रोक लगाकर यह पैसा कोरोना संकट से निपटने में लगाया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+