दशहरे पर सोनिया गांधी का संदेश- शासक के जीवन में अहंकार और झूठ की जगह नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि, कहा कि विजयदशमी का सबसे बड़ा संदेश यह है कि शासन में जनता सबसे महत्वपूर्ण है और शासक के जीवन में घमंड, झूठ बोलने और वादे तोड़ने के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नौ दिवसीय पूजा उत्सव अन्याय और अहंकार पर विजय का प्रतीक है।
Recommended Video

दशहरे पर अपने संदेश में सोनिया गांधी ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा, ''अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अहंकार पर विवेक के विजय का सूचक दशहरा, नौ दिनों की उपासना के बाद एक नए संकल्प के साथ हर हाल में कर्तव्य की पालना का सूचक है। शासन में जनता सर्वोपरि है और शासक के जीवन में अहंकार, असत्य और वचन तोड़ने का कोई स्थान नहीं है। यह विजयदशमी का सबसे बड़ा संदेश है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोनिया गांधी ने आशा व्यक्त की कि यह दशहरा ना केवल सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए बल्कि हम सबके बीच सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करे। उन्होंने लोगों से इस अवसर पर यह भी अपील की कि वे त्योहारों के दौरान कोराना महामारी से खुद को सुरक्षित रखें और सभी नियमों और परहेजों का पालन करें।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा कि सच की अंतत: विजय होगी।कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications