प्रणब मुखर्जी के निधन पर सोनिया गांधी ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्‍यक्‍त की संवेदना

प्रणब मुखर्जी के निधन पर सोनिया गांधी ने शोक जताया, बेटी समिष्‍ठा मुखर्जी के प्रति व्‍यक्त की ये संवेदना

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को उनका निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वो अस्‍पताल में भर्ती थे और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्‍हें कुछ दिनों पूर्व वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। पिछले दो दिनों से प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण फैल जाने के कारण हालत बहुत खराब हो गई थी। सोमवार शाम उनका निधन हो गया। प्रणब मुखर्जी के निधन से पक्ष-विपक्ष के सभी नेता दुखी हैं। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर उनकी पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी और परिवारके प्रति संवेदना व्यक्त की।

Recommended Video

    Pranab Mukherjee Passed Away: Rahul Gandhi समेत कई दिग्गज ने किया दुख का इज़हार | वनइंडिया हिंदी
    soniagandhi

    सोनिया गांधी ने कहा कि प्रणब मुखर्जी बहुत दिनों से बीमार थे लेकिन उनका निधन हम सबके लिए बहुत बड़ा सदमा है। उन्‍होंने कहा कि प्रणव दा देश, राष्‍ट्रीय राजनीति, काग्रेंस, केन्‍द्र सरकार में कई दशकों से प्रसिद्ध सख्सियत थे। सोनिया गांधी ने कहा कि उनके चले जाने के बाद अब काग्रेंस पार्टी उनके अनुभव और बेहतरीन सलाह से वंचित हो गई है।

    Pranab Mukherjee

    सोनिया ने कहा कि प्रणव दा जिस भी पद पर रहे उस पर उत्‍कृष्‍ठ काम किया और वो अपने सहकर्मियों के साथ हमेशा अच्‍छे व्‍यवहार के लिए जाने जाते थे।उन्‍होंने पूर्ण प्रतिबद्धता से देश की सेवा की। उन्‍होंने देश के हित में और देश को आगे बढ़ाने में अपने जीवन के पिछले 50 वर्ष न्‍यौछावर कर दिए। मेरी उनके साथ बहुत बेहतरीन यादें जुड़ी हुई हैं, उनसे मुझे राजनीति करियर में बहुत कुछ सीखने को मिला। कांग्रेस पार्टी प्रणव दा के दिखाए हुए रास्‍ते और सीख को याद रखेगी। उन्‍होंने कहा कि इस दुख भरी घड़ी में मेरी पूरी संवेदना आपके पूरे परिवार के साथ है। सोनिया ने ये भी कहा कि प्रणव दा जिन स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी तकलीफों से जूझ रहे थे उससे उन्‍हें मुक्ति मिली, उनकी आत्‍मा की शांति मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+