किसान आंदोलन के बीच आज कांग्रेस नेताओं के साथ सोनिया गांधी की बैठक

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी आज किसान आंदोलन पर चर्चा करने और खासकर प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आठवें दौर की वार्ता के बाद भी गतिरोध बने रहने के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। वह वीडियो...

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी आज किसान आंदोलन पर चर्चा करने और खासकर प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आठवें दौर की वार्ता के बाद भी गतिरोध बने रहने के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेताओं के साथ मीटिंग करेंगी और पार्टी सूत्रों के अनुसार वह पार्टी महासचिवों और प्रभारियों के साथ सितंबर 2020 को संसद द्वारा पारित किए गए तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर जुटे हजारों किसानों को वापस भेजने की रणनीति तैयार की जाएगी।

sonia gandhi

Recommended Video

    Farmer Protest: Rahul Gandhi की अपील, कहा- किसानों के समर्थन में बुलंद करें आवाज | वनइंडिया हिंदी

    मालूम को कि किसान आंदोलन का कांग्रेस पार्टी ने खुलकर समर्थन किया है। इससे पहले सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी की सरकार को "सबसे अहंकारी" कहा था और मांग की थी कि वह नए कानूनों को वापस लेकर अपना "राज धर्म" निभाए। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अब केंद्र के खिलाफ आक्रामक होने की योजना बना रही है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्हें तीनों कृषि कानूनों के निरस्त करने से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है।

    यह भी पढें: महाराष्ट्र: अस्पताल में 10 बच्चों की आग लगने से मौत, Rahul Gandhi और पीएम मोदी ने जताई संवेदना

    आपको बता दें कि शुक्रवार को कृषि कानूनों को लेकर आयोजित केंद्र और किसान नेताओं के बीच आठवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। अब सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए 15 जनवरी का समय दिया।

    किसानों ने सरकार से कहा है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रवेश के लिए ट्रेक्टर रैली निकालेंगे। किसान यूनियनों, पुलिस और राज्य के नेताओं के अनुसार आंदोलन के शुरू होने के बाद से अभी तक इसमें भाग ले रहे 50 से अधिक आंदोलनकारी किसानों की मृत्यु हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+