रामदेव का आरोप, सोनिया ने हाईस्कूल पास दामाद को अरबपति बना दिया

बाबा ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा इस बार तीन सौ सीटें जीत कर केन्द्र में सरकार बनायेगी। बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। बाबा रामदेव ने यूपीए चेयरपर्सन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी लुटेरों की फौज की अगुवा है। उन्होंने कहा कि एक मीट माफिया गांधी के काले धन को ठिकाने लगाने का काम करता है।
बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी पर परिवार के लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईस्कूल पास अपने दामाद को सोनिया गांधी ने लखपति से अरबपति बना दिया। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 10वीं पास सोनिया के दामाद ने 1 लाख रु. से अपना कारोबार शुरु किया और आज वो अरबपति बन गए है।
कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए बाबा ने कहा कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल अब भी खदेड़ी लाल ही बने हुए है। समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को आडे हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी सीट बचा लें तो बहुत बडी बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications