पांच राज्यों के नतीजों पर CWC बैठक में सख्त दिखीं सोनिया गांधी, बोलीं- हमें इससे सबक लेने की जरूरत

पांच राज्यों के नतीजों से हमें सबक लेने की जरूरत: सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 10 मई: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर निराशा जाहिर की है। विधानसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा के लिए बुलाई गई कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में बोलते हुए सोमवार को सोनिया गांधी ने कहा कि नतीजे बेहद निराशाजनक हैं। नतीजों से साफ है कि इनसे सबक लेते हुए हमें पार्टी में सुधार लाना होगा।

Recommended Video

    CWC Meeting: बैठक में सख्त दिखीं Sonia Gandhi, बोलीं- हमें इससे सबक लेने की जरूरत | वनइंडिया हिंदी

    सोनिया गांधी राज्यों के नतीजों पर, Congress Working Committee meeting, Congress, Sonia Gandhi on state election results, Assam, Kerala, Tamil Nadu, Puducherry, west Bengal, comgress, sonia gandi, सोनिया गांधी, कांग्रेस, वर्किंग कमेटी की बैठक

    बैठक में बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हाल के चुनावों में पांच राज्यों में कांग्रेस जिस तरह से फेल हुई है, वो काफी निराशाजनक है। ये चुनाव नतीजें स्पष्ट तौर पर बताते हैं कि हमें सुधार लाना होगा और अपनी चीजों को दुरुस्त करना होगा। सोनिया गांधी ने कहा कि वो इन चुनाव नतीजों के हर पहलू पर गौर करने के लिए एक छोटे का समूह का गठन करने की सोच रही हैं, जो इस पर रिपोर्ट दे।

    सोनिया गांधी ने कहा कि हमें इसे समझना होगा कि हम केरल और असम में क्यों हम मौजूदा सरकारों को सत्ता से नहीं हटा सके। हम पश्चिम बंगाल में क्यों एक भी सीट नहीं जीत सके, पुडुचेरी में क्या हुआ? इन सवालों के जवाब ढूंढ़ते हुए हमें हकीकत का सामना करना होगा। अगर हम वास्तविकता से मुंह मोड़ते हैं और हम तथ्यों को सही ढंग से नहीं देखते तो सही ढंग से आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

    सोनिया गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कहा कि जब हम 22 जनवरी को मिले थे तो हमने फैसला किया था कि कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जून के मध्य तक पूरा हो जाएगा। चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने चुनाव कार्यक्रम तय किया है।

    चार राज्यों में काफी खराब रहा है कांग्रेस का प्रदर्शन

    बता दें कि मार्च-अप्रैल में असम, बंगाल, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें अगर तमिलनाडु को छोड़ दिया जाए तो बाकी चार राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ज्यादा कमजोर रहा है। पश्चिम बंगाल में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत की है। इसको लेकर कांग्रेस नेता मंथन कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+