गांधी जयंती के मौके पर बोलीं सोनिया गांधी, किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे, उनकी जीत जरूर होगी

नई दिल्ली। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि आज जब हम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मना रहे हैं तो किसान तीन कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि किसानों और कांग्रेस का प्रदर्शन सफल होगा और किसानों की इस लड़ाई में जीत होगी। बता दें कि कृषि बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद अब ये कानून का रूप ले चुका है। इन कृषि बिलों के खिलाफ अलग-अलग प्रदेशों में किसानों और विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं।

Recommended Video

    Gandhi Jayanti 2020: Farmers Protests के समर्थन में Sonia Gandhi ने जारी किया Video | वनइंडिया हिंदी
    sonia gandhi

    बता दें कि कृषि बिलों का संसद के दोनों ही सदन में कांग्रेस ने जमकर विरोध किया था और इस बिल को वापस लेने की मांग की थी। यहां तक कि मोदी सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर ने इन बिलों के विरोध में सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस का आरोप है कि इन बिलों से किसानों को काफी नुकसान होगा और ये बिल किसान विरोधी हैं, लिहाजा इसे वापस लेना चाहिए। वहीं मोदी सरकार ने इस कानून का समर्थन करते हुए कहा कि यह किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा और किसानों को अपनी फसल मन माफिक दाम में बेचने की आजादी देगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्ष बिचौलियों के साथ खड़ा है और किसानों को भ्रमित कर रहा है। सरकार किसानों के हित में यह कानून लेकर आई है और इस कानून से किसानों की दशा और दिशा दोनों बेहतर होगी। साथ ही पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया था कि किसानों को फसल पर मिलने वाली एमएसपी को नहीं हटाया जा रहा है और यह आगे भी जारी रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+