विपक्षी दलों की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी- 'मजबूरियों से ऊपर उठने का समय आ गया है'

विपक्षी दलों की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी- 'मजबूरियों से ऊपर उठने का समय आ गया है'

नई दिल्ली, 20 अगस्त। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विपक्षी दलों के साथ अहम बैठक की। मीटिंग में कांग्रेस समेत 19 राजनीतिक दल शामिल हुए, इस बीच समाजवादी पार्टी ने बैठक से दूरी बनाए रखा। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि उन्हें बैठक के लिए न्योता नहीं दिया गया था। शुक्रवार को हुई इस बैठक में नेकां के फारूक अब्दुल्ला, डीएमके के एमके स्टालिन, टीएमसी की ममता बनर्जी, झामुमो के हेमंत सोरेन, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, एनसीपी के शरद पवार, एलजेडी के शरद यादव और सीपीएम के सीताराम येचुरी शामिल हुए।

Recommended Video

    Sonia Gandhi की विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक, BJP के खिलाफ एकजुट होने की अपील | वनइंडिया हिंदी
    Sonia Gandhi held an important meeting with 19 opposition parties

    गौरलतब है कि है कि अलगे साल 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में बीजेपी को घेरने के लिए विपक्षी दल मलिकर रणनीति तैयार करने की योजना बना रहे हैं। वर्चुअली हुई इस बैठक में देश के कई बड़े विपक्षी नेताओं ने भाग लिया, सूत्रों के मुताबिक बीएसपी को भी मीटिंग में शामिल होने का न्योता मिला था लेकिन बैठक से पार्टी नदारद रही। कहा जा रहा है कि बैठक खत्म होने के बाद विपक्षी दल संयुक्त बयान जारी कर सकते हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि उनकी पार्टी को बैठक का न्योता नहीं मिला है। गौरतलब है कि पिछले 9 महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन और पेगासस मामले पर विपक्ष ने संसद में सरकार से चर्चा की मांग की थी, पूरा मानसून सत्र हंगामे और शोर-गुल में समाप्त हो गया।

    यह भी पढ़ें: UP में लड़खड़ाती कांग्रेस के सामने वजूद बचाने की चुनौती, क्या 2022 में कमाल दिखा पाएंगी प्रियंका गांधी

    19 विपक्षी दलों के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। सोनिया गांधी ने कहा,

    2024 केआम चुनाव अंतिम लक्ष्‍य है, यह एक चुनौती है लेकिन हम साथ मिलकर इस चुनौती से पार पा सकते हैं, हमारे पास एक साथ मिलकर काम करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। विपक्ष को वर्ष 2024 के आम चुनाव के लिए व्‍यवस्थित योजना बनानी होगी और दबाव/बाध्‍यताओं से ऊपर उठना होगा। हम सभी की अपनी मजबूरियां और सीमाएं हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि देश के हित में हम इन बातों से ऊपर उठें।

    बैठक में सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं से कहा कि देश के लिए ऐसी सरकार बनानी होग जो स्‍वाधीनता आंदोलन के मूल्‍यों और संविधान के सिद्धांतों पर विश्‍वास करती हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+