Sonia Gandhi: सर गंगा राम अस्पताल से सोनिया गांधी को मिली छुट्टी, पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए हुई थी भर्ती

Sonia Gandhi News: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को आज यानी शुक्रवार 21 फरवरी की सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते गुरुवार 20 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी नियमित जांच की, जिसके बाद उन्हें आज छुट्टी दे गई।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह 8:30 बजे पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी नियमित जांच की गई थी। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि अब उनकी हालत स्थिर है तथा उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Sonia Gandhi

वहीं, अब सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। फिलहाल सोनिया गांधी की तबीयत ठीक हैं। बता दें कि सोनिया गांधी की उम्र 78 वर्ष हो गई है और वह स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना कर रहीं हैं। बता दें कि इससे पहले भी सोनिया गांधी को कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

बता दें कि सोनिया गांधी को सार्वजनिक तौर पर आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान देखा गया था। इससे पहले 10 फरवरी को उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने का दबाव बनाया था। साथ ही राज्यसभा में उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि देश के करीब 14 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा कानून लाभ से वंचित हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Today: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, रेखा कैबिनेट ने दी आयुष्मान भारत को मंजूरी, जानिए दिल्ली के हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+