Delhi Today: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, रेखा कैबिनेट ने दी आयुष्मान भारत को मंजूरी, जानिए दिल्ली के हाल
Delhi Today: दिल्ली में आज, 21 फरवरी 2025 को तापमान 15°C दर्ज किया गया। दिनभर न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम तापमान 25°C रहेगा। आर्द्रता का स्तर 96% है और हवा की गति 2 किमी/घंटा है। वहीं, प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। सूर्योदय सुबह 06:58 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 06:11 बजे होगा।
दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्य बारिश की संभावना भी जताई है। कल, 22 फरवरी 2025 (शनिवार) को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम तापमान 25°C रहने का अनुमान है।

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह 8:30 बजे पेट से संबंधित समस्याओं के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी नियमित जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है तथा उन्हें निगरानी में रखा गया है।
रेखा कैबिनेट ने आयुष्मान भारत को दी मंजूरी
रेखा गुप्ता कैबिनेट ने आयुष्मान भारत को मंजूरी दे दी है। इस बाबत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने कल की कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी दे दी है। बहुत जल्द लोग योजना का लाभ ले सकेंगे। आज मैंने PWD और जल बोर्ड के अधिकारियों को कामों की समीक्षा करने के लिए बुलाया है।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों मिलीं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को शालीमार बाग स्थित अपने आवास के बाहर लोगों से मिलीं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए माला और फूलों के गुलदस्ते लेकर आए। बता दें, बड़ी संख्या में लोग उनके आवास के बाहर उन्हें बधाई देने के लिए एकत्र हुए। उन्होंने कल दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का इनॉगरेशन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य भाषण देंगे।
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर हुआ बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications