पी. चिदंबरम से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह
Recommended Video
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम पिछले 5 सितंबर से तिहाड़ जेल में बंद हैं, गुरुवार को अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी थी। वहीं, सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पी. चिदंबरम से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे।

सोमवार सुबह करीब 9 बजे सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह तिहाड़ जेल पहुंचे जहां उन्होंने चिदंबरम से मुलाकात की। सोमवार को पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति भी तिहाड़ जेल पहुंचे थे। सीबीआई 305 करोड़ रुपये की कथित धांधली की जांच कर रहा है, जिसमें फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड से आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश के लिए मंजूरी दिलाई गई थी। ये केस 2007 का है जब चिदंबरम मनमोहन सरकार में वित्त मंत्री थी। इस मामले में सीबीआई ने 15 मई, 2017 को एफआईआर दर्ज किया था।
इसके पहले, 14 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद चिदंबरम को गुरुवार को विशेष अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान चिदंबरम की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने के सीबीआई के अनुरोध का विरोध किया। सिब्बल ने अदालत से अनुरोध किया कि उनके मुव्वकिल को न्यायिक हिरासत के दौरान तिहाड़ जेल में रहते हुए समय-समय पर मेडिकल जांच तथा पर्याप्त मात्रा में पूरक आहार मुहैया कराए जाए।
उन्होंने कहा कि चिदंबरम को कई बीमारियां हैं और हिरासत में रहते हुए उनका वजन भी कम हुआ है। वहीं, सिब्बल की दलीलों पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जेल में जो नियम है उनका पालन हो रहा है, लेकिन इस मामले को सेंसेशनल बनाने की कोशिश ना की जाए, अगर चिदंबरम को किसी चीज की आवश्यकता है तो वो तिहाड़ जेल को अर्जी दे सकते हैं या फिर मुझे बताया जा सकता है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे












Click it and Unblock the Notifications