रोहतक की चुनावी रैली में सोनिया ने मोदी पर बोला हमला

रोहतक। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा के रोहतक में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर सोनिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के समय आपसे झूठे वायदे करके आपको गुमराह किया गया। उन्होंने भाजपा पर दिखावे का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सिर्फ लोगों को झूठे सपने दिखाए हैं । उन्होंने कहा कि एक समय जब भाजपा यूपीए की सरकार योजनाओं का मजाक उड़ाती थी आज उन्हीं योजनाओं को अपने नाम से चलाकर वाहवाही लूट रही है।

soniya gandhi

सोनिया गांधी ने लोगों से चुनाव के वक्त दिल से नहीं दिमाग से फैसला लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, यातायात से लेकर हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कैंसर अस्पताल सहित डिफेंस विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल विकास की रफ्तार को बनाये रखने के लिए लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने को कहा।

सोनिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी पाने के लिए पार्टी आपको झूठे सपने दिखा रही है। उन्होंने लोगों से झूठे बहकावे में आने से बचने की अपील की। सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ने आपसे विदेशों में जमा काला धन को सौ दिनों के भीतर वापस लाने को कहा था लेकिन आज तक सरकार अपने वायदे को पूरा नहीं कर सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+