आलिया भट्ट को हुआ कोरोना वायरस तो मां सोनी राजदान ने कविता में लिखा- 'मुझे थोड़ा डर लग रहा है...'

आलिया भट्ट को हुआ कोरोना वायरस तो मां सोनी राजदान ने कविता में लिखा- 'मुझे थोड़ा डर लग रहा है...'

मुंबई: महाराष्ट्र से कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। महाराष्ट्र में भी कोविड-19 का प्रभाव सबसे ज्यादा मुंबई में देखने को मिल रहा है। जिससे बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी नहीं बच पा रहे हैं। आमिर खान, रणबीर कपूर, फातिमा सना शेख, बप्पी लहरी कई स्टार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में 28 वर्षीय एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। आलिया ने खुद इसकी जानकारी एक अप्रैल को देर रात अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दी। आलिया फिलहाल होम क्वारंटाइन में हैं। आलिया के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर जैसे ही उनके फैन्स को मिली सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की लोग दुआ कर रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी कोरोना वायरस पर एक कविता लिखकर अपना दर्द जाहिर किया है।

Recommended Video

    Alia Bhatt भी हुई Corona Positive, Social Media पर दी जानकारी । वनइंडिया हिंदी
    सोनी राजदान ने लिखा- 'मुझे थोड़ा डर लग रहा है...

    सोनी राजदान ने लिखा- 'मुझे थोड़ा डर लग रहा है...

    आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने ट्विटर पर 2 अप्रैल की रात कोरोना वायरस पर एक कविता पोस्ट की। इस कविता में उन्होंने अपनी बेटी आलिया भट्ट का जिक्र तो नहीं किया लेकिन कविता में उनके द्वारा लिखा गया लाइन....''मुझे थोड़ा डर लग रहा है...'' उनके भाव को साफ दर्शा रहा है।

    सोनी राजदान ने कविता अंग्रेजी में पोस्ट की है। जिसकी हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है, ''यह कोई साधारण लहर नहीं है ... यह हर जगह है, ये घरों में, हमारे बालों में, हर जगह है। मुझे थोड़ा डर लग रहा है...यह कोई सामान्य लहर नहीं है... यह हर जगह है ... पता नहीं है कि हम कैसे इससे छुटकारा पाएंगे, ये इतने ज्यादा मात्रा में यहां-वहां फैले हुए हैं कि पता नहीं कैसे हम अब अपना केयर करना शुरू करें। यह हर जगह है, यह हर जगह है।''

    आलिया भट्ट ने कोरोना होने के बाद क्या कहा?

    आलिया भट्ट ने कोरोना होने के बाद क्या कहा?

    आलिया भट्ट ने कोरोना वायरस होने के बाद इंस्टाग्राम पर कहा, मैं कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हूं। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। मैं डॉक्टरों द्वारा दी गयी सलाह का सही से पालन कर रही हूं। आपके प्यार और सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। आप सुरक्षित रहिए और अपना ख्याल रखिए।''

    आलिया को हुआ कोरोना तो रणबीर की बहन ने शेयर की ये फोटो

    आलिया को हुआ कोरोना तो रणबीर की बहन ने शेयर की ये फोटो

    आलिया भट्ट से पहले उनके ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता रणबीर कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद आलिया ने 11 मार्च को कोरोना टेस्ट कराया था, जो निगेटिव आई थी। आलिया को कोरोना होने के बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी होने वाली भाभी के साथ की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और आलिया के जल्दी ठीक होने की बात लिखी है। रिद्धिमा कपूर साहनी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें आलिया, नीतू कपूर (रणबीर की मां) और खुद रिद्धिमा दिख रही हैं। रिद्धिमा ने फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, थ्रोबैक, जल्दी ठीक हो जाओ आलिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+